Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईलेट 2027: परीक्षा तिथि (13 दिसंबर), रजिस्ट्रेशन (7 अगस्त), पात्रता, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
    • लेख
    • आईलेट 2027: परीक्षा तिथि (13 दिसंबर), रजिस्ट्रेशन (7 अगस्त), पात्रता, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

    आईलेट 2027: परीक्षा तिथि (13 दिसंबर), रजिस्ट्रेशन (7 अगस्त), पात्रता, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 25 Jul 2026, 02:49 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईलेट 2027 : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), दिल्ली ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AILET 2027 की अधिसूचना जारी कर दी है। आईलेट 2027 परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। वहीं, आईलेट 2027 पंजीकरण प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली प्रत्येक वर्ष ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET) का आयोजन करती है। एनएलयू दिल्ली के बीए एलएलबी (BA LLB) और एलएलएम (LLM) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यह एक ऑफलाइन परीक्षा है, जो देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय लगभग तीन महीने तक आवेदन विंडो खुली रखेगा।

    This Story also Contains

    1. AILET 2027 परीक्षा तिथि (AILET 2027 Exam Date)
    2. आईलेट 2027 पात्रता मानदंड
    3. आईलेट 2027 सीट मैट्रिक्स (AILET 2027 Seat Matrix)
    4. आईलेट 2027 आवेदन पत्र (AILET 2027 Application Form)
    5. आईलेट 2027 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
    6. आईलेट 2027 परीक्षा केंद्र (AILET 2027 Exam Centres)
    7. आईलेट 2027 एडमिट कार्ड (AILET 2027 Admit Card)
    8. आईलेट 2027 सिलेबस (AILET 2027 Syllabus)
    9. आईलेट 2027 परीक्षा पैटर्न (AILET 2027 Exam Pattern)
    10. आईलेट 2027 तैयारी के टिप्स
    11. आईलेट 2027 आंसर-की (AILET 2027 Answer Key)
    12. आईलेट 2027 रिजल्ट (AILET 2027 Result)
    13. आईलेट 2027 काउंसलिंग
    14. आईलेट 2027 काउंसलिंग शुल्क वापसी
    15. आईलेट 2027 कट-ऑफ
    आईलेट 2027: परीक्षा तिथि (13 दिसंबर), रजिस्ट्रेशन (7 अगस्त), पात्रता, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
    आईलेट 2027

    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), दिल्ली की ओर से आईलेट 2027 को लेकर जारी नोटिफिकेशन


    1784970520607


    AILET 2027 परीक्षा तिथि (AILET 2027 Exam Date)

    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), दिल्ली ने 23 जुलाई 2026 को आईलेट 2027 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों और अन्य आवश्यक जानकारी का उल्लेख किया गया है। पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर आईलेट 2027 का संभावित कार्यक्रम नीचे दिया गया है।

    आईलेट 2027 महत्वपूर्ण तिथियां (AILET 2027 Exam Schedule)

    कार्यक्रम

    तिथि

    आईलेट 2027 प्रवेश अधिसूचना

    7 अगस्त 2026

    आईलेट 2027 आवेदन प्रक्रिया शुरू

    7 अगस्त 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    नवंबर 2026 का दूसरा सप्ताह

    आवेदन सुधार (Correction) विंडो

    नवंबर 2026 का दूसरा सप्ताह

    एडमिट कार्ड जारी

    परीक्षा से लगभग दो सप्ताह पहले

    आईलेट 2027 परीक्षा तिथि

    13 दिसंबर 2026 रविवार

    दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक

    प्रोविजनल आंसर-की जारी

    दिसंबर 2026 का दूसरा सप्ताह

    आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि

    बाद में घोषित की जाएगी (TBA)

    फाइनल आंसर-की जारी

    रिजल्ट के साथ

    आईलेट 2027 रिजल्ट

    परीक्षा के कुछ दिनों बाद

    आईलेट 2027 पात्रता मानदंड

    एनएलयू दिल्ली अपनी आधिकारिक प्रवेश अधिसूचना में AILET 2027 के पात्रता मानदंड निर्धारित करता है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। बीए एलएलबी (BA LLB) और एलएलएम (LLM) पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं।

    आईलेट 2027 पात्रता (AILET 2027 Eligibility Criteria)

    विवरण

    BA LLB

    LLM

    शैक्षणिक योग्यता

    12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। 12वीं में अध्ययनरत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

    3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी उत्तीर्ण। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

    न्यूनतम अंक

    सामान्य: 45%, ओबीसी: 42%, एससी/एसटी: 40%

    सामान्य: 50%, एससी/एसटी: 45%

    आयु सीमा

    कोई आयु सीमा नहीं

    कोई आयु सीमा नहीं

    आईलेट 2027 सीट मैट्रिक्स (AILET 2027 Seat Matrix)

    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), दिल्ली विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित संख्या में सीटें उपलब्ध कराती है। आईलेट 2027 के माध्यम से बीए एलएलबी (BA LLB) कार्यक्रम में 110 सीटें तथा एलएलएम (LLM) कार्यक्रम में 70 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त विदेशी नागरिक (Foreign Nationals) और OCI/PIO उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षित सीटें हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के समय अपने आरक्षण का दावा करने के लिए वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

    आईलेट BA LLB 2027 सीट आवंटन

    श्रेणी

    कुल सीटें

    क्षैतिज आरक्षण (PwD)

    PwD सीटें हटाने के बाद सीटें

    सामान्य (General)

    50

    3

    47

    ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)

    24

    1

    23

    अनुसूचित जाति (SC)

    17

    1

    16

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    8

    0

    8

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    11

    1

    10

    उप-योग

    110

    6

    104

    विदेशी नागरिक (5 सीटें) एवं OCI/PIO (5 सीटें)

    10

    कुल सीटें

    120

    आईलेट LLM 2027 सीट आवंटन

    श्रेणी

    कुल सीटें

    क्षैतिज आरक्षण (PwD)

    PwD सीटें हटाने के बाद सीटें

    सामान्य (General)

    32

    2

    30

    ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)

    15

    1

    14

    अनुसूचित जाति (SC)

    11

    1

    10

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    5

    0

    5

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    7

    1

    7

    उप-योग

    70

    4

    66

    सुपरन्यूमेरेरी: कश्मीरी प्रवासी

    1

    विदेशी नागरिक (5 सीटें) एवं OCI/PIO (5 सीटें)

    10

    कुल सीटें

    81

    आईलेट 2027 आवेदन पत्र (AILET 2027 Application Form)

    पात्र उम्मीदवार AILET 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं। एनएलयू दिल्ली 7 अगस्त 2026 से आईलेट 2027 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे तथा आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    आईलेट 2027 आवेदन पत्र कैसे भरें?

    आईलेट 2027 के लिए पंजीकरण करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

    1. एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. AILET 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।

    3. पंजीकरण फॉर्म में अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी मूलभूत जानकारी दर्ज करें।

    4. पंजीकरण के बाद अपने अकाउंट में लॉग इन करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें।

    5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

    6. आईलेट 2027 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

    7. आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    आईलेट 2027 आवेदन शुल्क (AILET 2027 Application Fee)

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य / ओबीसी / कश्मीरी प्रवासी

    ₹3,000

    एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी

    ₹1,000


    आईलेट 2027 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

    आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:

    • पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो

    • हस्ताक्षर (Signature)

    • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी बीपीएल (BPL) प्रमाणपत्र

    • पासपोर्ट (यदि उम्मीदवार विदेशी नागरिक श्रेणी से संबंधित है)

    • पीडब्ल्यूडी (PwD) प्रमाणपत्र (यदि PwD श्रेणी के तहत आरक्षण का दावा कर रहे हैं)

    Geeta Institute of Law LLM Admissions 2026

    Admissions open for BA. LL.B. (Hons.), BBA. LL.B. (Hons.), LL.B. & LL.M.

    Manav Rachna University LLM Admissions 2026

    Faculty of Law, MRU ranked 3rd among the Top Law Schools of Excellence in India CSR-GHRDC Law Schools Survey 2021.

    आईलेट 2027 परीक्षा केंद्र (AILET 2027 Exam Centres)

    आईलेट 2027 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपनी सुविधा के अनुसार पसंदीदा परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा।

    आईलेट 2027 परीक्षा केंद्रों की सूची

    • अहमदाबाद

    • आसनसोल

    • बेंगलुरु

    • भोपाल

    • भुवनेश्वर

    • चंडीगढ़

    • चेन्नई

    • कोच्चि

    • देहरादून

    • दिल्ली

    • फरीदाबाद

    • गाजियाबाद

    • ग्रेटर नोएडा

    • गोरखपुर

    • गुरुग्राम

    • गुवाहाटी

    • ग्वालियर

    • जमशेदपुर

    • हल्द्वानी

    • हिसार

    • हैदराबाद

    • जबलपुर

    • जयपुर

    • जम्मू

    • जोधपुर

    • कानपुर

    • कोलकाता

    • लखनऊ

    • मुंबई

    • नागपुर

    • पटना

    • पुणे

    • रायपुर

    • रांची

    • तिरुवनंतपुरम

    • वाराणसी

    • विशाखापट्टनम

    आईलेट 2027 एडमिट कार्ड (AILET 2027 Admit Card)

    एनएलयू दिल्ली आईलेट 2027 एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन अनिवार्य दस्तावेज़ है, इसलिए उम्मीदवारों को इसकी प्रिंटेड कॉपी अपने साथ ले जानी होगी। एनएलयू दिल्ली डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजेगा।

    आईलेट 2027 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

    1. एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें।

    3. 'AILET 2027 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।

    4. एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

    5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन साथ ले जाने के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    Manipal Online M.Com Admissions

    Apply for Online M.Com from Manipal University

    Sharda University Admissions 2026

    Application End Date: 31st Jul'26 | Pay 500 Application Fee instead of ₹1500 | NIRF Ranked 87 | NAAC A+ Grade | Upto 100% scholarship

    आईलेट 2027 सिलेबस (AILET 2027 Syllabus)

    आईलेट 2027 परीक्षा तीन प्रमुख खंडों में आयोजित की जाएगी- अंग्रेजी भाषा (English Language), समसामयिक घटनाएं एवं सामान्य ज्ञान (Current Affairs & General Knowledge) और तार्किक क्षमता (Logical Reasoning)। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आईलेट 2027 के विस्तृत सिलेबस को अच्छी तरह समझना चाहिए। बीए एलएलबी (BA LLB) और एलएलएम (LLM) कार्यक्रमों के लिए निर्धारित सिलेबस नीचे दिया गया है।

    आईलेट BA LLB 2027 सिलेबस

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    प्रमुख टॉपिक्स

    अंग्रेजी भाषा

    50

    रिक्त स्थान भरना (Fill in the Blanks), गद्यांश (Comprehension), विलोम शब्द (Antonyms), समानार्थी शब्द (Synonyms), मुहावरे एवं वाक्यांश (Idioms & Phrases), शब्द एवं वाक्य क्रम (Jumbled Words and Sentences), सही शब्द का चयन

    समसामयिक घटनाएं एवं सामान्य ज्ञान

    30

    अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान

    तार्किक क्षमता (Logical Reasoning)

    70

    तार्किक निष्कर्ष एवं अनुमान (Logical Inferences and Conclusions), कानूनी सिद्धांत एवं तर्क (Legal Propositions and Reasoning)


    आईलेट 2027 परीक्षा पैटर्न (AILET 2027 Exam Pattern)

    एनएलयू दिल्ली आईलेट 2027 का आयोजन ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में करेगा। यह एक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित परीक्षा होगी। बीए एलएलबी के लिए परीक्षा में 150 प्रश्न, जबकि एलएलएम के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे, लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

    आईलेट 2027 परीक्षा पैटर्न

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    प्रश्नों का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)

    परीक्षा अवधि

    2 घंटे

    कुल प्रश्न

    BA LLB – 150, LLM – 100

    अंकन योजना

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक

    नेगेटिव मार्किंग

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती

    परीक्षा के खंड

    खंड A: अंग्रेजी भाषा (50 अंक)खंड B: समसामयिक घटनाएं एवं सामान्य ज्ञान (30 अंक)खंड C: तार्किक क्षमता (70 अंक)

    आईलेट 2027 तैयारी के टिप्स

    आईलेट 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए सुझावों का पालन करके अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं:

    • आईलेट 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझें और उसी के अनुसार अध्ययन योजना (Study Plan) तैयार करें।

    • सभी प्रश्नों का उत्तर देने की बजाय सटीकता (Accuracy) पर अधिक ध्यान दें।

    • समय प्रबंधन (Time Management) में सुधार के लिए नियमित रूप से आईलेट 2027 मॉक टेस्ट दें।

    • अनुमान लगाकर उत्तर देने (Random Guessing) से बचें, क्योंकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है।

    • परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।

    • परीक्षा से पहले सभी महत्वपूर्ण विषयों का अच्छी तरह रिवीजन करें।

    आईलेट 2027 आंसर-की (AILET 2027 Answer Key)

    एनएलयू दिल्ली परीक्षा समाप्त होने के कुछ घंटे बाद आईलेट 2027 की प्रोविजनल आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवार आंसर-की की सहायता से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वह निर्धारित ऑब्जेक्शन विंडो के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनएलयू दिल्ली फाइनल आंसर-की जारी करेगा, जिसमें स्वीकार की गई आपत्तियों के आधार पर आवश्यक संशोधन शामिल होंगे।

    आईलेट 2027 रिजल्ट (AILET 2027 Result)

    आईलेट 2027 का रिजल्ट सभी आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण करने के पश्चात एनएलयू दिल्ली अंतिम आंसर-की प्रकाशित करेगा, जिसमें स्वीकार की गई सभी वैध आपत्तियों को शामिल किया जाएगा। बीए एलएलबी (BA LLB) और एलएलएम (LLM) दोनों पाठ्यक्रमों के रिजल्ट एक ही दिन घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आईलेट 2027 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के प्राप्तांक, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और योग्यता (Qualifying Status) का विवरण दिया जाएगा।

    आईलेट 2027 काउंसलिंग

    एनएलयू दिल्ली आईलेट 2027 के लिए चार चरणों (Four Rounds) में काउंसलिंग आयोजित करेगा। प्रत्येक चरण से पहले विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी करेगा। उम्मीदवारों को उनके मेरिट स्कोर के आधार पर काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत अकाउंट में लॉग इन करके काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क जमा करना होगा:

    • सामान्य (General) श्रेणी: ₹30,000

    • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी: ₹20,000

    आईलेट 2027 काउंसलिंग शुल्क वापसी

    यदि कोई चयनित उम्मीदवार आईलेट 2027 प्रवेश प्रक्रिया से बाहर निकलता है, तो उसे काउंसलिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होने के बाद वे प्रवेश स्वीकार करते हैं, उनके लिए काउंसलिंग शुल्क को विश्वविद्यालय शुल्क में समायोजित कर दिया जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय शुल्क जमा करने के बाद यदि कोई उम्मीदवार प्रवेश वापस लेता है, तो उसे जमा की गई विश्वविद्यालय फीस का पूर्ण रिफंड दिया जाएगा।

    आईलेट 2027 कट-ऑफ

    आईलेट 2027 कट-ऑफ प्रत्येक श्रेणी में प्रवेश पाने वाले अंतिम उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक (AIR) को दर्शाती है। एनएलयू दिल्ली रिजल्ट घोषित होने के बाद श्रेणीवार कट-ऑफ जारी करेगा। नीचे पिछले वर्ष आईलेट 2026 के राउंड-वार कट-ऑफ दिए गए हैं।

    आईलेट 2026 BA LLB कट-ऑफ

    श्रेणी

    राउंड 1 क्लोजिंग रैंक (AIR)

    राउंड 2 क्लोजिंग रैंक (AIR)

    सामान्य (General)

    60

    70

    ओबीसी (OBC)

    330

    369

    ईडब्ल्यूएस (EWS)

    298

    -

    अनुसूचित जाति (SC)

    1480

    1602

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    1372

    2888

    आईलेट 2026 LLM कट-ऑफ

    श्रेणी

    राउंड 1 क्लोजिंग रैंक (AIR)

    राउंड 2 क्लोजिंग रैंक (AIR)

    सामान्य (General)

    34

    41

    ओबीसी (OBC)

    161

    -

    ईडब्ल्यूएस (EWS)

    98

    -

    अनुसूचित जाति (SC)

    244

    287

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    327

    -

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Intellectual Property
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Europe Without Borders
    Via The University of Hong Kong, Hong Kong
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AILET PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to AILET PG ?

    HELLO,

    Below i am attaching the link to download ALIET PG previous year question papers from 2018 to 2024 with solutions.

    Here is the link below :-

    https://law.careers360.com/articles/ailet-pg-previous-year-question-papers

    Hope this will help you!

    Hello aspirant,

    AILET PG question is exclusively multiple choice questions or MCQ based . You do not need to write any paragraph based questions. The exam will have 100 MCQs, each worth one mark, covering various branches of law. There is also a negative marking of 0.25 marks for each

    Hello,

    It's true that due to covid pandemic many  entrance exams that were schedule to take place this month got postponed, but the conducting body of AILET which is National Law University, Delhi hasn't put out any official notification regarding date change so far, so we cannot assume anything regarding

    Hello aspirant

    AILET PG Entrance exam syllabus-

    The exam consists of objective type questions (150 questions)of 150marks with a duration of 90min.

    Law of torts-50que-50marks

    Constitutional law, law of contract, criminal law, international law, property law, family law, intellectual property law-50que-50marks

    Essay-50que-50marks

    For more details refer the following link

    https://www.google.com/amp/s/law.careers360.com/articles/ailet-syllabus

    Hello Aspirant!

    The AILET PG Exam 2020 will be conducted by the National Law University, Delhi. The exam will be taken on the 26th of September 2020. It will be a centre- based online exam which means, candidates will have to go to the assigned centre to give the test