Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीबीए एलएलबी सिलेबस 2026: सेमेस्टर-वार विषय और अनुशंसित पुस्तकें
    • लेख
    • बीबीए एलएलबी सिलेबस 2026: सेमेस्टर-वार विषय और अनुशंसित पुस्तकें

    बीबीए एलएलबी सिलेबस 2026: सेमेस्टर-वार विषय और अनुशंसित पुस्तकें

    #B.B.A. L.L.B
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 19 Aug 2026, 09:24 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बीबीए एलएलबी पांच वर्षीय एकीकृत स्नातक कानून डिग्री कार्यक्रम है, जिसमें बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) और बैचलर ऑफ लॉज (LLB) को एक साथ शामिल किया जाता है। बीबीए एलएलबी सिलेबस इस तरह तैयार किया गया है कि कानून और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की संयुक्त समझ विकसित हो सके। यह सिलेबस छात्रों को अंतर-विषयक ज्ञान प्रदान करता है, जो कॉर्पोरेट कानून, मुकदमेबाजी, कानूनी परामर्श और सार्वजनिक नीति जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए उपयोगी है। बीबीए एलएलबी सिलेबस में महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स की जानकारी शामिल होती है।

    बीबीए एलएलबी सिलेबस 2026: सेमेस्टर-वार विषय और अनुशंसित पुस्तकें
    बीबीए एलएलबी सिलेबस 2026: सेमेस्टर-वार विषय और अनुशंसित पुस्तकें

    बीबीए एलएलबी सिलेबस में कानून और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े प्रमुख विषय शामिल होते हैं। इनमें विधिक पद्धति, कानूनी अंग्रेजी एवं संचार कौशल, प्रबंधकीय अर्थशास्त्र, अनुबंध कानून, प्रबंधन के सिद्धांत, वित्तीय प्रबंधन, विपणन प्रबंधन, पारिवारिक कानून, अपराध कानून, संवैधानिक कानून, मानव संसाधन प्रबंधन, कर कानून, कानूनी नैतिकता एवं न्यायालयीन कार्यप्रणाली, भूमि एवं रियल एस्टेट कानून आदि प्रमुख हैं।

    इसके अलावा, यह भी चेक करें :

    बीबीए एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद उम्मीदवार कॉर्पोरेट कानून, बिजनेस कंसल्टिंग, कानूनी परामर्श और बिजनेस क्षेत्र में उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। कुल मिलाकर, बीबीए एलएलबी सिलेबस का उद्देश्य ऐसे कुशल कानूनी पेशेवर तैयार करना है, जिन्हें व्यवसाय और कानून दोनों की समझ हो। इससे वे कॉर्पोरेट कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से संभालने के साथ-साथ कानूनी और व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

    बीबीए एलएलबी कोर्स के लिए पात्रता मानदंड

    बीबीए एलएलबी सिलेबस के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग कॉलेजों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी कॉलेज में बीबीए एलएलबी सिलेबस में प्रवेश तभी दिया जाता है, जब वे संस्थान द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करते हों। बीबीए एलएलबी पात्रता मानदंड में आवश्यक योग्यता परीक्षा, न्यूनतम अंक और आयु सीमा जैसी शर्तें शामिल होती हैं। बीबीए एलएलबी के पात्रता मानदंड की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

    बीबीए एलएलबी पात्रता मानदंड

    • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

    • न्यूनतम अंक: अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों ने कक्षा 12वीं में कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक प्राप्त किए होने चाहिए। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 12वीं में न्यूनतम 40% अंक आवश्यक हैं। हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय के बीबीए एलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का क्लैट 2026 में शामिल होना और वैध स्कोर प्राप्त करना अनिवार्य है।

    • आयु सीमा: अधिकांश कॉलेजों में बीबीए एलएलबी सिलेबस में प्रवेश के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं होती है।

    Amity University-Noida LLM Admissions 2026

    Among top 100 Universities Globally in the Times Higher Education (THE) Interdisciplinary Science Rankings 2026

    ICFAI-LAW School BA-LLB / BBA-LLB Admissions 2026

    Ranked 1 st among Top Law Schools of super Excellence in India - GHRDC | NAAC A+ Accredited | #36 by NIRF

    ये भी पढ़ें :

    बीबीए एलएलबी प्रथम वर्ष का सिलेबस और विषय

    सेमेस्टर

    बीबीए एलएलबी प्रथम वर्ष के विषय

    बीबीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस

    विधिक पद्धति


    कानूनी अंग्रेजी एवं संचार कौशल


    प्रबंधकीय अर्थशास्त्र


    अनुबंध कानून-I


    प्रबंधन के सिद्धांत


    समग्र मौखिक परीक्षा

    बीबीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर का सिलेबस

    अनुबंध कानून-II


    अपकृत्य कानून एवं उपभोक्ता संरक्षण


    वित्तीय प्रबंधन


    संगठनात्मक व्यवहार


    विपणन प्रबंधन


    समग्र मौखिक परीक्षा

    बीबीए एलएलबी द्वितीय वर्ष का सिलेबस और विषय

    सेमेस्टर

    बीबीए एलएलबी द्वितीय वर्ष के विषय

    बीबीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का सिलेबस

    पारिवारिक कानून-I


    अपराध कानून-I


    मानव संसाधन प्रबंधन


    संवैधानिक कानून-I


    व्यावसायिक पर्यावरण एवं नैतिक व्यवहार


    समग्र मौखिक परीक्षा

    बीबीए एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का सिलेबस

    पारिवारिक कानून-II


    संवैधानिक कानून-II


    अपराध कानून-II


    प्रशासनिक कानून


    रणनीतिक प्रबंधन


    समग्र मौखिक परीक्षा

    बीबीए एलएलबी तृतीय वर्ष का सिलेबस और विषय

    सेमेस्टर

    बीबीए एलएलबी तृतीय वर्ष के विषय

    बीबीए एलएलबी पांचवें सेमेस्टर का सिलेबस

    पर्यावरण अध्ययन एवं पर्यावरण कानून


    कॉर्पोरेट कानून


    वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR)


    साक्ष्य कानून


    सिविल प्रक्रिया संहिता


    समग्र मौखिक परीक्षा एवं ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप मूल्यांकन**

    बीबीए एलएलबी छठे सेमेस्टर का सिलेबस

    विधिशास्त्र


    अंतरराष्ट्रीय कानून


    संपत्ति कानून


    निवेश एवं प्रतिस्पर्धा कानून


    आपराधिक प्रक्रिया संहिता


    समग्र मौखिक परीक्षा

    बीबीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष का सिलेबस और विषय

    सेमेस्टर

    बीबीए एलएलबी चतुर्थ वर्ष के विषय

    बीबीए एलएलबी सातवें सेमेस्टर का सिलेबस

    श्रम कानून-I


    कानून एवं उभरती प्रौद्योगिकियां


    सेमिनार पेपर-I


    कर कानून


    मानवाधिकार


    समग्र मौखिक परीक्षा एवं ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप मूल्यांकन**

    बीबीए एलएलबी आठवें सेमेस्टर का सिलेबस

    बौद्धिक संपदा अधिकार


    श्रम कानून-II


    विधियों की व्याख्या


    अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून


    सेमिनार पेपर-II


    समग्र मौखिक परीक्षा

    बीबीए एलएलबी पांचवें वर्ष का सिलेबस और विषय

    सेमेस्टर

    बीबीए एलएलबी पांचवें वर्ष के विषय

    बीबीए एलएलबी नौवें सेमेस्टर का सिलेबस

    कानूनी नैतिकता एवं न्यायालयीन कार्यप्रणाली


    भूमि एवं रियल एस्टेट कानून


    सेमिनार पेपर-IV


    ड्राफ्टिंग, प्लीडिंग एवं कन्वेयंसिंग


    सेमिनार पेपर-III


    समग्र मौखिक परीक्षा एवं ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप मूल्यांकन**

    बीबीए एलएलबी दसवें सेमेस्टर का सिलेबस

    शोध प्रबंध


    बीबीए एलएलबी में विशेषज्ञताएं विस्तार से

    इस सेक्शन में बीबीए एलएलबी की विभिन्न विशेषज्ञताओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। कई लॉ कॉलेज छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर प्रदान करते हैं। बीबीए एलएलबी की कुछ प्रमुख विशेषज्ञताएं निम्नलिखित हैं:

    • संवैधानिक कानून: संवैधानिक कानून सरकार और नागरिकों से संबंधित कानूनों का अध्ययन करता है। इसमें शासन व्यवस्था, सरकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली और सरकार के साथ उनके संबंधों से जुड़े कानूनी प्रावधान शामिल होते हैं। इसके अंतर्गत नागरिकों के मौलिक अधिकार, देश का संविधान और नागरिकों के अधिकारों से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है।

    • श्रम कानून: श्रम कानून कर्मचारियों और नियोक्ताओं के बीच संबंधों से संबंधित है। यह विशेषज्ञता छात्रों को कार्यस्थल पर कर्मचारियों के उचित व्यवहार, उनके अधिकारों की सुरक्षा और श्रमिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के उचित समाधान को समझने में मदद करती है।

    • पारिवारिक कानून: पारिवारिक कानून परिवार के सदस्यों के बीच उत्पन्न होने वाले कानूनी मामलों से संबंधित है। इसके अंतर्गत विवाह, तलाक, गोद लेना, अभिभावकत्व और संरक्षकता जैसे मामलों का अध्ययन किया जाता है।

    • कराधान कानून: कराधान कानून को राजस्व कानून भी कहा जाता है। यह कानून नागरिकों और संस्थाओं द्वारा सरकार को दिए जाने वाले करों से संबंधित नियमों और प्रावधानों का अध्ययन करता है। इस विशेषज्ञता में विभिन्न प्रकार के करों, कर दायित्वों और कर संबंधी कानूनी प्रक्रियाओं को समझाया जाता है।

    • बौद्धिक संपदा कानून: बौद्धिक संपदा (IP) और प्रौद्योगिकी कानून व्यवसाय जगत के महत्वपूर्ण कानूनी क्षेत्रों में शामिल हैं। यह विशेषज्ञता किसी कंपनी की तकनीक, ब्रांड, उत्पाद, कॉपीराइट, पेटेंट और ट्रेडमार्क जैसी बौद्धिक संपदाओं की कानूनी सुरक्षा से संबंधित है। वर्तमान समय में व्यवसायों के बढ़ते डिजिटलीकरण के कारण इस क्षेत्र में कानूनी विशेषज्ञों की मांग भी बढ़ रही है।

    • आपराधिक कानून: आपराधिक कानून अपराधों, उनके लिए निर्धारित दंड और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं से संबंधित है। इसका उद्देश्य गैरकानूनी कृत्यों की पहचान करना, व्यक्तियों और समाज की सुरक्षा करना तथा निष्पक्ष सुनवाई और कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से न्याय सुनिश्चित करना है।

    GLA University Mathura LLM Admissions 2026

    Accredited with A+ Grade by NAAC | 46000+ Alumni Network | 500+ Global Recruiters

    Mahindra University | Admissions 2026

    4000+ Placements to date | 6000+ Students | Advanced applied research, patents, and partnerships

    बीबीए एलएलबी प्रवेश आवेदन प्रक्रिया

    बीबीए एलएलबी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया उम्मीदवारों द्वारा इच्छित विश्वविद्यालय या लॉ कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से शुरू होती है। आवेदकों को अपने व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क संबंधी जानकारी के साथ पंजीकरण करना होता है।

    अधिकांश कॉलेजों में बीबीए एलएलबी सिलेबस में प्रवेश क्लैट, स्लैट या संबंधित संस्थान द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाता है। प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया या इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने, आवेदन शुल्क का भुगतान करने और निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म जमा करना होता है।

    प्रवेश परीक्षा में सफल होने और पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को बीबीए एलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश प्रदान किया जाता है।

    बीबीए एलएलबी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए लोकप्रिय प्रवेश परीक्षाएं

    परीक्षा

    परीक्षा का प्रकार

    प्रवेश

    क्लैट

    राष्ट्रीय स्तर

    1. भाग लेने वाले राष्ट्रीय विश्वविद्यालय

    2. संबद्ध महाविद्यालय


    स्लैट

    राष्ट्रीय स्तर

    1. एसएलएस पुणे

    2. एसएलएस नोएडा

    3. एसएलएस हैदराबाद

    4. एसएलएस नागपुर

    प्रवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ बीबीए एलएलबी कॉलेज

    काॅलेज

    फीस

    गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गांधीनगर

    8.92 लाख रुपये

    भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक

    32.47 लाख रुपये

    महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, औरंगाबाद

    11.96 लाख रुपये

    महाराष्ट्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नागपुर

    13.67 लाख रुपये

    राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, कटक

    9.59 लाख रुपये

    राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर

    13.55 लाख रुपये

    हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला

    11.97 लाख रुपये

    तमिलनाडु डॉ. अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय, चेन्नई

    4.03 लाख रुपये

    वेल्स विश्वविद्यालय, चेन्नई

    9.50 लाख रुपये

    शोभित विश्वविद्यालय, मेरठ

    4.50 लाख रुपये

    शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा

    12.30 लाख रुपये

    विधि संकाय, यूपीईएस देहरादून

    27.16 लाख रुपये

    एसआरएमयू लखनऊ

    4.07 लाख रुपये

    एसओए राष्ट्रीय विधि संस्थान, भुवनेश्वर

    8.50 लाख रुपये

    सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे

    23.90 लाख रुपये

    बीबीए एलएलबी कार्यक्रम पूरा करने के बाद रोजगार के विकल्प:

    1. वकील

    2. क़ानूनी सलाहकार

    3. अध्यापक

    4. वित्त प्रबंधक

    5. कारोबारी व्यवस्थापक

    बीबीए एलएलबी के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें 2026

    पुस्तक का नाम

    लेखक/प्रकाशक

    Verbal and Non-Verbal Reasoning

    आर. एस. अग्रवाल

    The Legal Awareness and Legal Reasoning for the CLAT and LL.B. Entrance Examinations

    ए. पी. भारद्वाज

    Thinking Like a Lawyer: A New Introduction to Legal Reasoning

    फ्रेडरिक शॉअर

    प्रतियोगिता दर्पण

    ल्यूसेंट पब्लिकेशंस

    ये भी पढ़ें :

    Certifications By Top Providers
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Introduction to Econometrics
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to B.B.A. L.L.B

    On Question asked by student community

    Have a question related to B.B.A. L.L.B ?

    Hello Dear Student,


    For CUET PG LLM , focus on the core law subjects covered in the syllabus, including Constitutional Law, Jurisprudence, Law of Contract, Criminal Law, Administrative Law, Public International Law, Law of Torts, Family Law, Property Law, Company Law, Environmental Law, Labour Law, and other major legal subjects.

    Hello, the Lucknow University BBA LLB is a 5-year integrated law programme. Admission is offered through CLAT scores or the Lucknow University Undergraduate Entrance Test (UGET), depending on the admission process. Candidates must have passed Class 12 with the required minimum qualifying marks to be eligible.

    For complete details about

    Hello Dear Student,

    NMIMS Navi Mumbai is generally considered better for a BBA LLB than BML Munjal University because of its stronger brand value, high corporate connectivity in Mumbai, and specialized management integration.

    You can get directly find, check, get more information here:

    Hope it helps!

    Hello Dear Student,
    Yes, you must register on the MU (Mumbai University) portal Mumbai University Admission 2026-27 Mumbai University Admissions 2026 University of Mumbai. However, MU's 5-year integrated law courses like BBA LLB (Hons) fall under centralised MH CET Law counseling rather than standard, open university merit registrations University of

    Yes, some private colleges in Mumbai may offer BBA LLB admission without a national/state entrance exam , usually through Class 12 merit, personal interview, or institute-level admission process . However, many government and top law colleges require MH CET Law, CLAT, or another entrance exam .