Careers360 Logo
ask-icon
share
    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 जारी होने का समय: जानें किस समय आएगा हॉल टिकट
    • लेख
    • एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 जारी होने का समय: जानें किस समय आएगा हॉल टिकट

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 जारी होने का समय: जानें किस समय आएगा हॉल टिकट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 14 Nov 2026, 09:26 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) शनिवार, 14 नवंबर 2026 को एआईबीई 22 एडमिट कार्ड (AIBE 22 Admit Card 2026) जारी करेगा। हालांकि, बीसीआई ने अभी तक एआईबीई एडमिट कार्ड जारी होने का सटीक समय (AIBE Admit Card Release Time) घोषित नहीं किया है। पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर, एआईबीई 22 हॉल टिकट शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे के बीच जारी होने की उम्मीद है।

    This Story also Contains

    1. एआईबीई एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और समय 2026
    2. एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एआईबीई 22 परीक्षा केंद्र पर मान्य फोटो पहचान पत्र
    4. एआईबीई 2026 परीक्षा केंद्र पर अनुमत और प्रतिबंधित वस्तुएं
    5. एआईबीई 22 परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग शेड्यूल 2026
    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 जारी होने का समय: जानें किस समय आएगा हॉल टिकट
    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 जारी होने का समय:

    29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (All India Bar Examination) XXII में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपना एआईबीई रजिस्ट्रेशन नंबर (AIBE Registration Number) और पासवर्ड तैयार रखना चाहिए।

    लाइव अपडेट: एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026

    एआईबीई एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और समय 2026

    विवरण

    तारीख एवं समय

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख (AIBE 22 Admit Card Date)

    14 नवंबर 2026 (शनिवार)

    एडमिट कार्ड जारी होने का संभावित समय (Expected Release Time)

    शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे तक (पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर)

    एआईबीई 22 परीक्षा तिथि (AIBE 22 Exam Date)

    29 नवंबर 2026 (रविवार)

    परीक्षा का माध्यम (Exam Mode)

    ऑफलाइन (पेन और पेपर)

    परीक्षा की पाली और अवधि (Exam Shift and Duration)

    एक पाली, 3 घंटे

    आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)

    allindiabarexamination.com

    ये भी पढ़ें : 

    School of Law, UPES, Dehradun

    Ranked #18 amongst Institutions in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET

    School of Law, Jain University, Bangalore

    NAAC A++ Approved | Curriculum Aligned with BCI & UGC

    एआईबीई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार अपना एआईबीई 22 हॉल टिकट (AIBE 22 Hall Ticket) आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    1. एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

    2. होमपेज पर एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।

    3. उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपना रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

    4. एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।

    5. हॉल टिकट में दर्ज सभी विवरणों की जांच करें।

    6. एडमिट कार्ड की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

    AIBE Question Paper with Solutions
    Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
    Download Now

    यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो 15-20 मिनट इंतजार करके दोबारा प्रयास करें। उम्मीदवार ब्राउजर कैश क्लियर कर सकते हैं, इनकॉग्निटो विंडो का इस्तेमाल कर सकते हैं या 'Forgot Password' विकल्प के माध्यम से अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

    नोट: बीसीआई एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना अनिवार्य है।

    एआईबीई 22 परीक्षा केंद्र पर मान्य फोटो पहचान पत्र

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सरकार द्वारा जारी निम्नलिखित में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र (Valid Photo ID Proof) लेकर जाना होगा।

    • आधार कार्ड या ई-आधार का प्रिंटआउट

    • वोटर आईडी कार्ड (EPIC)

    • पासपोर्ट

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • पैन कार्ड

    • राज्य बार काउंसिल नामांकन पहचान पत्र (State Bar Council Enrolment ID Card), यदि उम्मीदवार पहले से नामांकित हैं।

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    Parul Institute of Law, Vadodara

    BA LLB, BBA LLB, or BCom LLB and LLB | LLM 1 Year – 4 Specializations | Approved by BCI | Highest CTC 9 LPA

    ये भी पढ़ें : एआईबीई पिछले 3 वर्षों के प्रश्न पत्र आंसर की के साथ

    एआईबीई 2026 परीक्षा केंद्र पर अनुमत और प्रतिबंधित वस्तुएं

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज लेकर जाने के साथ ही बीसीआई द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा हॉल में कुछ वस्तुओं को ले जाने की अनुमति होगी, जबकि कुछ वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी।

    परीक्षा केंद्र पर अनुमत वस्तुएं (Allowed Items)

    • एआईबीई 22 एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी।

    • वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र (Original Photo ID Proof)।

    • बिना नोट्स या टिप्पणी वाली बेयर एक्ट्स (Bare Acts Without Notes)।

    • ओएमआर उत्तर पुस्तिका भरने के लिए नीले या काले बॉलपॉइंट पेन।

    • साधारण एनालॉग घड़ी (Simple Analogue Watch)।

    • पारदर्शी पानी की बोतल।


    परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं (Prohibited Items)

    • मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच।

    • ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण।

    • गाइडबुक, पाठ्यपुस्तकें, अध्ययन सामग्री और हस्तलिखित नोट्स।

    • ओएमआर शीट भरने के लिए पेंसिल, जेल पेन या इंक पेन।

    • व्हाइटनर, इरेजर, ब्लेड और करेक्शन फ्लुइड।

    नोट: प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अनधिकृत अध्ययन सामग्री रखने पर उम्मीदवार को परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

    एआईबीई 22 परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग शेड्यूल 2026

    बीसीआई एआईबीई 22 एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग समय, परीक्षा शुरू होने का समय और अन्य परीक्षा संबंधी निर्देश (AIBE Exam Day Instructions) उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवारों को इन विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करनी चाहिए और निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

    • एआईबीई 22 परीक्षा की अवधि (Exam Duration): परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा ऑफलाइन और ओएमआर आधारित होगी।

    • रिपोर्टिंग समय (Reporting Time): उम्मीदवारों को सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए सुबह 11:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

    • परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का समय (Gate Closing Time): दोपहर 1:15 बजे। इसके बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

    • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त समय (Extra Time for PwD Candidates): दिव्यांग उम्मीदवारों को प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

    ये भी देखें : लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी परीक्षाएं: न्यायपालिका, यूपीएससी, पीएसयू और लॉ ऑफिसर की सैलरी व योग्यता

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Sociology XI Part-I
    Via School of International Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AIBE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AIBE ?

    Hello student!

    AIBE question papers in Kannada medium are not explicitly available. Meanwhile, you can check these resources for AIBE previous-year question papers and the AIBE 21 (2026) Set A and Set B papers for practice.

    AIBE Previous-Year Question Papers:
    https://law.careers360.com/articles/aibe-previous-year-question-papers

    AIBE 21 Set B Question Paper 2026:
    https://law.careers360.com/articles/aibe-21-set-b-question-paper-pdf-2026

    AIBE

    Hello Student,

    You can access the AIBE previous year question papers in Hindi by clicking on the relevant link given below.

    https://law.careers360.com/hi/articles/aibe-previous-year-question-papers


    Hey there,

    No. If you are currently in the 5th semester of a 3-year LL.B., you generally cannot register for AIBE yet.

    Under the current BCI rules, a 3-year LL.B. student must be in the final semester (6th semester) and have no backlogs from previous semesters to register for AIBE.

    Hello Dear Student,
    The All India Bar Examination (AIBE) covers 19 major legal subjects, carrying a high-weightage focus on Constitutional Law (8–12 questions) and Family Law including Hindu and Muslim law (6–8 questions)

    You can check, find and access more information here: