Careers360 Logo
ask-icon
share
    एआईबीई एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026: आधिकारिक वेबसाइट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड करें
    • लेख
    • एआईबीई एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026: आधिकारिक वेबसाइट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड करें

    एआईबीई एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026: आधिकारिक वेबसाइट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 14 Nov 2026, 10:22 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एआईबीई एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 14 नवंबर 2026 को एआईबीई 22 एडमिट कार्ड (AIBE 22 Admit Card 2026) जारी करेगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एआईबीई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

    This Story also Contains

    1. एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
    2. एआईबीई 22 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    3. एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल
    4. एआईबीई 22 एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण
    5. एआईबीई 22 परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    6. एआईबीई 22 हेल्पडेस्क
    एआईबीई एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026: आधिकारिक वेबसाइट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड करें
    एआईबीई एडमिट कार्ड डाउनलोड 2026

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को हॉल टिकट में दर्ज सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना चाहिए। बीसीआई (BCI) एडमिट कार्ड की कोई भी भौतिक प्रति जारी नहीं करेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

    लेटेस्ट अपडेट: एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026 लाइव अपडेट

    बीसीआई 29 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक एआईबीई 22 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा देशभर के 68 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्रदान किया जाएगा। भारत में वकालत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र है।

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    विवरण

    लिंक

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड 2026

    डाउनलोड लिंक (जल्द उपलब्ध होगा)

    आधिकारिक वेबसाइट

    allindiabarexamination.com

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    उम्मीदवार एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर या उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    1. एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    2. होमपेज पर एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

    3. इसके बाद आप उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।

    4. अपने रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।

    5. एआईबीई 22 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    6. हॉल टिकट में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचें।

    7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    School of Law, UPES, Dehradun

    Ranked #18 amongst Institutions in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET

    School of Law, Jain University, Bangalore

    NAAC A++ Approved | Curriculum Aligned with BCI & UGC

    ये भी पढ़ें : 

    AIBE Question Paper with Solutions
    Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
    Download Now

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल

    एआईबीई 22 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लॉगिन करने के लिए उन्हें लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

    यदि कोई उम्मीदवार अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गया है, तो वह लॉगिन पेज पर उपलब्ध 'Forgot Password' विकल्प की मदद से इसे दोबारा प्राप्त कर सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

    1. एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन पेज खोलें।

    2. रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी दर्ज करें।

    3. स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड भरें।

    4. 'Generate OTP' विकल्प पर क्लिक करें।

    5. रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।

    6. नया पासवर्ड सेट करें।

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    Parul Institute of Law, Vadodara

    BA LLB, BBA LLB, or BCom LLB and LLB | LLM 1 Year – 4 Specializations | Approved by BCI | Highest CTC 9 LPA

    एआईबीई 22 एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

    उम्मीदवारों को एआईबीई 22 हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों की जांच करनी चाहिए। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण दिए होंगे।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • श्रेणी (Category)

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पता

    • परीक्षा की तारीख

    • एआईबीई 22 परीक्षा का समय

    • परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

    एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को तुरंत एआईबीई हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।

    एआईबीई 22 परीक्षा के दिन साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    एआईबीई 22 परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को कुछ निर्धारित दस्तावेज और सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षा के दिन निम्नलिखित चीजें साथ लेकर जाएं।

    • एआईबीई 22 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    • वैध पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या संबंधित राज्य बार काउंसिल द्वारा जारी एडवोकेट एनरोलमेंट आईडी (यदि लागू हो)

    • बेयर एक्ट्स (बिना किसी नोट्स के)

    • दिव्यांगता प्रमाणपत्र की प्रति (यदि लागू हो)

    परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा दिवस के सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

    एआईबीई 22 हेल्पडेस्क

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होने या हॉल टिकट में किसी प्रकार की गलती मिलने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से एआईबीई हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

    विवरण

    संपर्क जानकारी

    ईमेल

    aibe.bci@gmail.com

    मोबाइल नंबर

    +91-9804580458

    अन्य संपर्क नंबर

    011-49225022, 011-49225023

    किसी भी प्रकार की त्रुटि या सुधार के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द एआईबीई हेल्पडेस्क को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Sociology XI Part-I
    Via School of International Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AIBE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AIBE ?

    Hello student!

    AIBE question papers in Kannada medium are not explicitly available. Meanwhile, you can check these resources for AIBE previous-year question papers and the AIBE 21 (2026) Set A and Set B papers for practice.

    AIBE Previous-Year Question Papers:
    https://law.careers360.com/articles/aibe-previous-year-question-papers

    AIBE 21 Set B Question Paper 2026:
    https://law.careers360.com/articles/aibe-21-set-b-question-paper-pdf-2026

    AIBE

    Hello Student,

    You can access the AIBE previous year question papers in Hindi by clicking on the relevant link given below.

    https://law.careers360.com/hi/articles/aibe-previous-year-question-papers


    Hey there,

    No. If you are currently in the 5th semester of a 3-year LL.B., you generally cannot register for AIBE yet.

    Under the current BCI rules, a 3-year LL.B. student must be in the final semester (6th semester) and have no backlogs from previous semesters to register for AIBE.

    Hello Dear Student,
    The All India Bar Examination (AIBE) covers 19 major legal subjects, carrying a high-weightage focus on Constitutional Law (8–12 questions) and Family Law including Hindu and Muslim law (6–8 questions)

    You can check, find and access more information here: