Careers360 Logo
ask-icon
share
    एआईबीई 21 फाइनल आंसर की लाइव अपडेट 2026 जारी (AIBE 21 final Answer Key 2026 Out) :डायरेक्ट लिंक, रिजल्ट
    • लेख
    • एआईबीई 21 फाइनल आंसर की लाइव अपडेट 2026 जारी (AIBE 21 final Answer Key 2026 Out) :डायरेक्ट लिंक, रिजल्ट

    एआईबीई 21 फाइनल आंसर की लाइव अपडेट 2026 जारी (AIBE 21 final Answer Key 2026 Out) :डायरेक्ट लिंक, रिजल्ट

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 18 Jul 2026, 12:13 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आईबीई 21 फाइनल आंसर की लाइव अपडेट- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा 10 जुलाई 2026 को एआईबीई 21 फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बीसीआई अपनी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर PDF प्रारूप में सभी चार प्रश्नपत्र सेटों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की है। एआईबीई 21 फाइनल आंसर की, 10 जून 2026 को जारी की गई, जो AIBE 21 Provisional Answer Key पर प्राप्त वैध आपत्तियों के आधार पर तैयार हुई। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी की मदद से एआईबीई 21 रिजल्ट घोषित होने से पहले अपने संभावित क्वालिफाइंग स्टेटस का अनुमान लगा सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए सभी प्रश्नपत्र सेट (Set A, Set B, Set C और Set D) के PDF डाउनलोड लिंक यहां अपडेट कर दिया गया है।
    आईबीई 21 फाइनल आंसर की लिंक
    महत्वपूर्ण लेख: एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 डेट लाइव अपडेट
    1783679824686

    This Story also Contains

    1. एआईबीई 21 फाइनल आंसर की- महत्वपूर्ण तिथि
    2. एआईबीई 21 फाइनल आंसर की पीडीएफ - सेट- वाइज लिंक (AIBE 21 Final Answer Key PDF Download)
    3. AIBE 21 Final Answer Key 2026 में हुए बदलाव
    4. एआईबीई 21 फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें? (How to Download AIBE 21 Final Answer Key 2026?)
    5. एआईबीई 21 फाइनल आंसर की के बाद Passing Marks में कैसे बदलाव हो सकता है?
    6. एआईबीई पासिंग मार्क्स: पिछले वर्षों का ट्रेंड
    7. एआईबीई 21 रिजल्ट 2026
    एआईबीई 21 फाइनल आंसर की लाइव अपडेट 2026 जारी (AIBE 21 final Answer Key 2026 Out) :डायरेक्ट लिंक,  रिजल्ट
    एआईबीई 21 फाइनल आंसर की लाइव अपडेट

    AIBE 21 Final Answer Key 2026 के अनुसार, यदि किसी प्रश्न के उत्तर में संशोधन किया गया है या किसी प्रश्न को रद्द (Withdraw) किया गया है, तो इसकी जानकारी केवल अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) में ही अपडेट की जाएगी। उम्मीदवार AIBE XXI 2026 Final Answer Key Live Updates के माध्यम से सभी बदलावों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, AIBE 21 का परिणाम 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार फाइनल आंसर की लिंक, रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट, डाउनलोड लिंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एआईबीई 21 फाइनल आंसर की- महत्वपूर्ण तिथि

    एआईबीई इवेंट्स

    तिथियां

    एआईबीई XXI (21) परीक्षा एडमिट कार्ड

    22 मई 2026

    एआईबीई XXI (21) परीक्षा तिथि 2026

    7 जून 2026

    एआईबीई प्रोविजनल आंसर की

    10 जून 2026

    आंसर की आपत्ति विंडो

    17 जून 2026 तक

    फ़ाइनल आंसर की जारी होने की तिथि

    10 जुलाई 2026

    एआईबीई 21 फाइनल आंसर की पीडीएफ - सेट- वाइज लिंक (AIBE 21 Final Answer Key PDF Download)

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा AIBE 21 Final Answer Key 2026 जारी कर दिया गया है। अब अभ्यर्थी सभी प्रश्नपत्र सेट (Set A, Set B, Set C और Set D) के PDF डाउनलोड लिंक यहां अपडेट कर दिया गया है। उम्मीदवार संबंधित सेट पर क्लिक करके अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

    सेट

    डाउनलोड लिंक

    सेट ए

    डाउनलोड करें

    सेट बी

    डाउनलोड करें

    सेट सी

    डाउनलोड करें

    सेट डी

    डाउनलोड करें

    एआईबीई 20 फाइनल आंसर की जारी: पीडीएफ डाउनलोड करें

    AIBE 21 Final Answer Key 2026 में हुए बदलाव

    अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद संशोधित उत्तर (Revised Answers) और हटाए गए प्रश्नों (Withdrawn Questions) की पूरी जानकारी इस तालिका में अपडेट कर दी जाएगी।

    सेट

    प्रश्न संख्या

    अस्थायी उत्तर-कुंजी

    अंतिम उत्तर-कुंजी

    क्या परिवर्तन हुआ

    A

    2

    C

    C, D

    वैकल्पिक उत्तर D भी स्वीकार किया गया।

    A

    44

    C

    B

    उत्तर संशोधित कर B किया गया।

    B

    1

    D

    C

    उत्तर संशोधित कर C किया गया।

    B

    75

    D

    C, D

    वैकल्पिक उत्तर C भी स्वीकार किया गया।

    C

    53

    B

    C

    उत्तर संशोधित कर C किया गया।

    C

    84

    A

    A, C

    वैकल्पिक उत्तर C भी स्वीकार किया गया।

    D

    54

    D

    C

    उत्तर संशोधित कर C किया गया।

    D

    91

    A

    A, D

    वैकल्पिक उत्तर D भी स्वीकार किया गया।


    एआईबीई 21 फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें? (How to Download AIBE 21 Final Answer Key 2026?)

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके AIBE 21 Final Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

    • AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध “AIBE 21 Final Answer Key 2026” या “Final Answer Key Download Link” पर क्लिक करें।

    • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को AIBE 21 Final Answer Key PDF पेज पर भेज दिया जाएगा।

    • संबंधित प्रश्नपत्र सेट (Set A, Set B, Set C या Set D) की फाइनल आंसर की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं।

    SRM University, Chennai Law UG 2026

    NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF

    Jain University, Bangalore - Law Admissions 2026

    NAAC A++ Approved | Curriculum Aligned with BCI & UGC

    एआईबीई 21 फाइनल आंसर की के बाद Passing Marks में कैसे बदलाव हो सकता है?

    AIBE 21 Passing Marks 2026 अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी होने के बाद मूल्यांकित किए गए कुल प्रश्नों की संख्या पर निर्भर कर सकते हैं। हालांकि, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा निर्धारित क्वालिफाइंग प्रतिशत में कोई बदलाव नहीं किया जाता है। सामान्य (General) और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक, जबकि SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है।

    यदि अंतिम उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न को हटाया (Withdraw) जाता है या मूल्यांकन से बाहर किया जाता है, तो कुल प्रश्नों की संख्या कम हो जाती है और उसी अनुपात में वास्तविक AIBE 21 Qualifying Marks भी कम हो सकते हैं।

    उदाहरण के लिए, यदि सभी 100 प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाता है, तो General और OBC उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए 45 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, यदि 5 प्रश्न हटाकर केवल 95 प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाता है, तो क्वालिफाइंग अंक घटकर General और OBC उम्मीदवारों के लिए लगभग 42.5 (करीब 43) अंक और SC, ST व PwD उम्मीदवारों के लिए 38 अंक हो सकते हैं।

    एआईबीई पासिंग मार्क्स: पिछले वर्षों का ट्रेंड

    एआईबीई परीक्षा में पासिंग मार्क्स अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी होने के बाद मूल्यांकित किए गए कुल प्रश्नों की संख्या के आधार पर निर्धारित होते हैं। यदि अंतिम उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न को हटाया (Withdraw) जाता है, तो मूल्यांकन किए जाने वाले प्रश्नों की संख्या कम हो जाती है और उसी अनुपात में क्वालिफाइंग अंक भी कम हो सकते हैं। नीचे पिछले वर्षों के एआईबीई पासिंग मार्क्स का ट्रेंड दिया गया है।

    एआईबीई परीक्षा

    मूल्यांकित कुल प्रश्न

    सामान्य/ओबीसी उत्तीर्ण प्रतिशत

    सामान्य/ओबीसी उत्तीर्ण अंक

    एससी/एसटी उत्तीर्ण प्रतिशत

    एससी/एसटी उत्तीर्ण अंक

    एआईबीई 20

    95*

    45%

    42.75

    40%

    38

    एआईबीई 19

    93*

    45%

    42

    40%

    37

    एआईबीई 18

    93*

    45%

    42

    40%

    37

    एआईबीई 17

    98*

    40%

    39

    35%

    34

    एआईबीई 16

    95**

    40%

    38

    35%

    33

    * अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद कुछ प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाया गया था, जिसके कारण कुल मूल्यांकित प्रश्नों की संख्या कम हो गई और पासिंग मार्क्स उसी के अनुसार निर्धारित किए गए।

    ** एआईबीई 16 में अंतिम मूल्यांकन के बाद सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 38 अंक और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 33 अंक उत्तीर्ण अंक के रूप में घोषित किए गए थे।

    ये भी पढ़ेें: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन

    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026

    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 जारी होने की उम्मीद 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच है। उम्मीदवार आधिकारिक एआईबीई पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस (Qualifying Status) चेक कर सकेंगे। एआईबीई 21 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (Certificate of Practice - CoP) प्रदान किया जाता है, जो उन्हें वकालत का अभ्यास करने के लिए पात्र बनाता है।

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) योग्य उम्मीदवारों को AIBESCOPE मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से CoP की डिजिटल कॉपी भी उपलब्ध कराता है। डिजिटल CoP मिलने के बाद सफल उम्मीदवार कानूनी प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं, जबकि इसकी भौतिक हार्ड कॉपी संबंधित स्टेट बार काउंसिल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध कराई जाती है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Sociology XI Part-I
    Via School of International Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AIBE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AIBE ?

    Hello Student,

    You can access the AIBE previous year question papers in Hindi by clicking on the relevant link given below.

    https://law.careers360.com/hi/articles/aibe-previous-year-question-papers


    Hey there,

    No. If you are currently in the 5th semester of a 3-year LL.B., you generally cannot register for AIBE yet.

    Under the current BCI rules, a 3-year LL.B. student must be in the final semester (6th semester) and have no backlogs from previous semesters to register for AIBE.

    Hello Dear Student,
    The All India Bar Examination (AIBE) covers 19 major legal subjects, carrying a high-weightage focus on Constitutional Law (8–12 questions) and Family Law including Hindu and Muslim law (6–8 questions)

    You can check, find and access more information here:

    Hello Dear Student,


    Could you provide more information so that i could help you further!