Careers360 Logo
ask-icon
share
    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लिंक जारी (लाइव अपडेट) - स्कोरकार्ड डाउनलोड @allindiabarexamination.com, वेबसाइट लिंक
    • लेख
    • एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लिंक जारी (लाइव अपडेट) - स्कोरकार्ड डाउनलोड @allindiabarexamination.com, वेबसाइट लिंक

    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लिंक जारी (लाइव अपडेट) - स्कोरकार्ड डाउनलोड @allindiabarexamination.com, वेबसाइट लिंक

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Rajan KumarUpdated on 18 Jul 2026, 07:27 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लिंक (लाइव)- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा 18 जुलाई 2026 को AIBE 21 रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। प्राधिकरण ने परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इस वर्ष AIBE 21 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.92% दर्ज किया गया है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आज आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। AIBE 21 रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक इस लेख में उपलब्ध है। उम्मीदवारों को AIBE 21 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी।
    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट

    This Story also Contains

    1. एआईबीई 21 रिजल्ट 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (AIBE 21 Result 2026- Important Dates)
    2. एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लिंक से कैसे चेक करें? (How to check AIBE 21 Results link?)
    3. श्रेणीवार एआईबीई 21 क्वालिफाइंग मार्क्स
    4. एआईबीई 21 में अपेक्षित क्वालिफाइंग रेट
    5. एआईबीई 21 में सफल होने के बाद क्या होगा?
    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लिंक जारी (लाइव अपडेट) - स्कोरकार्ड डाउनलोड @allindiabarexamination.com, वेबसाइट लिंक
    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लिंक

    एआईबीई-21 का परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 10 जुलाई 2026 को AIBE 21 फाइनल आंसर की जारी की थी। हालांकि एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट इस पेज पर देख सकते हैं।
    एआईबीई 21 का रिजल्ट कब आएगा 2026?

    AIBE 2026 का परिणाम प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद 10 जुलाई को जारी की गई फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाता है। परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को Certificate of Practice (CoP) प्रदान किया जाएगा, जो भारत में वकालत करने के लिए अनिवार्य है। एआईबीई 21 परिणाम 2026 लिंक (AIBE 21 Result 2026 Link), एआईबीई 21 रिजल्ट लाइव अपडेट के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026- महत्वपूर्ण तिथियां (AIBE 21 Result 2026- Important Dates)

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 (Aibe 21 result 2026 in hindi date) जल्द घोषित किया जाएगा। एआईबीई रिजल्ट 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

    एआईबीई 21 रिजल्ट: महत्वपूर्ण तिथियां (AIBE 21 Result: Important Dates)

    विवरण

    तिथियां

    एआईबीई 21 परीक्षा तिथि

    7 जून 2026

    एआईबीई 21 प्रोविजनल आंसर की

    10 जून 2026

    एआईबीई आंसर की के लिए आपत्ति विंडो

    17 जून 2026

    एआईबीई 21 अंतिम आंसर की

    10 जुलाई 2026

    एआईबीई 21 रिजल्ट डेट

    18 जुलाई, 2026

    एआईबीई 21 रिजल्ट रिचेकिंग विंडो

    अगस्त 2026

    प्रैक्टिस का प्रमाण-पत्र (CoP) जारी करना

    रिजल्ट के बाद

    ये भी पढ़ें: एआईबीई कट ऑफ

    एआईबीई 21 रिजल्ट 2026 लिंक से कैसे चेक करें? (How to check AIBE 21 Results link?)

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही AIBE 21 Result 2026 जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। AIBE 21 Scorecard 2026 देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    AIBE 21 Result 2026 चेक करने के स्टेप्स:

    • सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए गए Result Notification या रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • अब उम्मीदवार AIBE 21 Result Login Portal पर पहुंच जाएंगे।

    • लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • इसके बाद “Check Result” बटन पर क्लिक करें।

    • सही जानकारी दर्ज करने पर AIBE 21 Scorecard 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

    SCSVMV Deemed to be University | Law Admissions 2026

    Law at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE, BCI & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships

    SRM University, Chennai Law UG 2026

    NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF

    श्रेणीवार एआईबीई 21 क्वालिफाइंग मार्क्स

    एआईबीई 21 फाइनल आसंर की 2026 जारी होने के बाद भी AIBE 21 Qualifying Marks 2026 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। AIBE 21 Passing Marks की पूरी जानकारी नीचे दी गई सारणी में देखी जा सकती है।

    श्रेणी

    क्वालिफाइंग प्रतिशत

    उत्तीर्ण अंक (Passing Marks)

    सामान्य (General)

    45%

    45 अंक

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    45%

    45 अंक

    अनुसूचित जाति (SC)

    40%

    40 अंक

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    40%

    40 अंक

    दिव्यांग (PwD)

    40%

    40 अंक

    एआईबीई 21 में अपेक्षित क्वालिफाइंग रेट

    परीक्षा के कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं और पिछले वर्षों के परिणामों के रुझानों को देखते हुए, AIBE 21 का पास प्रतिशत इस बार 65% से 75% के बीच रहने का अनुमान है। ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) एक क्वालिफाइंग परीक्षा है। इसमें पास होने का प्रतिशत बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करता है। पिछले वर्षों के परिणामों पर नजर डालें तो AIBE 20 में करीब 69.21% उम्मीदवार सफल रहे थे, जबकि AIBE 19 का पास प्रतिशत 77.27% दर्ज किया गया था। वहीं, AIBE 18 में यह आंकड़ा घटकर 48.30% रह गया था।

    AIBE योग्यता के रुझान

    एआईबीई संस्करण

    उम्मीदवार उपस्थित हुए

    योग्य उम्मीदवार

    उत्तीर्ण प्रतिशत

    एआईबीई 21 (2026)

    1,75,701

    1,15,805

    65.92%

    एआईबीई 20 (2025)

    2,51,968

    1,74,386

    69.21%

    एआईबीई 19 (2024)

    2,29,843

    1,77,592

    77.27%

    एआईबीई 18 (2023)

    1,44,014

    69,646

    48.30%

    एआईबीई 21 में सफल होने के बाद क्या होगा?

    एआईबीई 21 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा जारी किए जाने वाले Certificate of Practice (CoP) प्राप्त करने की पात्रता मिल जाएगी। यह प्रमाणपत्र स्टेट बार काउंसिल में नामांकित अधिवक्ताओं के लिए अनिवार्य है और इसके माध्यम से वे देशभर की अदालतों, न्यायाधिकरणों और अन्य न्यायिक मंचों पर वकालत करने के लिए अधिकृत होते हैं।

    AIBE का परिणाम केवल एक क्वालिफाइंग स्कोरकार्ड नहीं है, बल्कि यह Advocates Act के तहत पेशेवर रूप से कानून का अभ्यास करने के अधिकार प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण है। AIBE 21 रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को Certificate of Practice जारी करने की प्रक्रिया से संबंधित अपडेट के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया और अपनी संबंधित स्टेट बार काउंसिल की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Sociology XI Part-I
    Via School of International Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AIBE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AIBE ?

    Hey there,

    No. If you are currently in the 5th semester of a 3-year LL.B., you generally cannot register for AIBE yet.

    Under the current BCI rules, a 3-year LL.B. student must be in the final semester (6th semester) and have no backlogs from previous semesters to register for AIBE.

    Hello Dear Student,
    The All India Bar Examination (AIBE) covers 19 major legal subjects, carrying a high-weightage focus on Constitutional Law (8–12 questions) and Family Law including Hindu and Muslim law (6–8 questions)

    You can check, find and access more information here:

    Hello Dear Student,


    Could you provide more information so that i could help you further!

    Hello Dear Student,

    Could you provide more information so that i could help you further!