Careers360 Logo
ask-icon
share
    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा? जानें तारीख और डाउनलोड करने का तरीका (CLAT Admit Card 2027 Release Date)
    • लेख
    • क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा? जानें तारीख और डाउनलोड करने का तरीका (CLAT Admit Card 2027 Release Date)

    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा? जानें तारीख और डाउनलोड करने का तरीका (CLAT Admit Card 2027 Release Date)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 19 Nov 2026, 10:17 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज का कंसोर्टियम (Consortium of National Law Universities) इस सप्ताह के अंत तक क्लैट एडमिट कार्ड 2027 (CLAT Admit Card 2027) जारी कर सकता है। प्राधिकरण परीक्षा की तारीख से कम से कम 15 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी करता है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना क्लैट 2027 हॉल टिकट (CLAT 2027 Hall Ticket) डाउनलोड कर सकेंगे।

    This Story also Contains

    1. क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा? (CLAT Admit Card 2027 Release Date)
    2. क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download CLAT 2027 Admit Card)
    3. क्लैट एडमिट कार्ड 2027 में दर्ज विवरण (Details Mentioned on CLAT Admit Card)
    4. क्लैट एडमिट कार्ड 2027 में गलती होने पर क्या करें? (How to Report CLAT Admit Card Errors)
    5. क्लैट 2027 परीक्षा दिवस के निर्देश (CLAT 2027 Exam Day Instructions)
    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा? जानें तारीख और डाउनलोड करने का तरीका (CLAT Admit Card 2027 Release Date)
    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कब आएगा

    उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकृत अकाउंट में लॉगिन करना होगा। कंसोर्टियम की ओर से क्लैट एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।

    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा का समय, घंटी बजने का समय और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। कंसोर्टियम द्वारा क्लैट 2027 परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कब जारी होगा? (CLAT Admit Card 2027 Release Date)

    कंसोर्टियम ने अभी तक क्लैट 2027 एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, उम्मीद है कि उम्मीदवारों के हॉल टिकट इसी सप्ताह के अंत तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

    पिछले सत्र में कंसोर्टियम ने परीक्षा से ठीक 15 दिन पहले क्लैट एडमिट कार्ड जारी किया था। इसी आधार पर क्लैट 2027 एडमिट कार्ड 20 नवंबर से 22 नवंबर 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।

    CLAT 2027 Target - First Mock Test

    CLAT 2027 Official Mock Test By NLU Consortium

    Attempt Free Official Practice Test & Solutions and Ace the CLAT Exam 2026

    • 120 Questions
    • MCQs
    • Detailed Solutions

    CLAT Official Sample Paper 2027

    • Instant Access
    • Official Link
    Attempt Now

    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download CLAT 2027 Admit Card)

    कंसोर्टियम केवल पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए क्लैट 2027 प्रवेश पत्र जारी करेगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर उपलब्ध क्लैट 2027 टैब (CLAT 2027 Tab) पर क्लिक करें।

    3. अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से अकाउंट में लॉगिन करें।

    4. स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (Download Admit Card) लिंक पर क्लिक करें।

    5. आपका क्लैट एडमिट कार्ड 2027 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    6. एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

    7. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

    Amity Law School, Noida

    Experiential Learning through Legal Aid Camps, Lok Adalats, Court Visits, Community Lawyering and regular Moot Court sessions

    School of Law, UPES, Dehradun

    Ranked #18 amongst Institutions in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET

    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 में दर्ज विवरण (Details Mentioned on CLAT Admit Card)

    क्लैट 2027 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच करनी चाहिए। प्रवेश पत्र में निम्नलिखित विवरण दिए होंगे:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • जन्म तिथि

    • श्रेणी (Category)

    • उम्मीदवार की फोटो

    • हस्ताक्षर

    • परीक्षा का समय

    • रिपोर्टिंग का समय

    • क्लैट 2027 परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

    • परीक्षा दिवस से संबंधित निर्देश

    CLAT Sample Paper 2027 with Answer Key
    Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
    Download Ebook

    Common Law Admission Test (CLAT UG) - Previous Year Question Papers with Answer Keys

    Get the CLAT UG previous year question papers here

    • Free PDF
    • Answer Keys
    • Instant Access

    क्लैट एडमिट कार्ड 2027 में गलती होने पर क्या करें? (How to Report CLAT Admit Card Errors)

    यदि किसी उम्मीदवार के क्लैट एडमिट कार्ड 2027 में नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य विवरण से संबंधित कोई गलती है, तो उसे परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

    क्लैट एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार की पहचान सत्यापित करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र (Valid ID Proof) ले जाना अनिवार्य है। इसलिए उम्मीदवारों को सही विवरण वाला प्रवेश पत्र ही परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना चाहिए।

    एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए माध्यमों से क्लैट हेल्पडेस्क (CLAT Helpdesk) से संपर्क कर सकते हैं।

    संपर्क का माध्यम

    विवरण

    ईमेल

    clat@consortiumofnlus.ac.in

    मोबाइल नंबर

    08047162020

    हेल्पडेस्क का समय

    सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

    उपलब्धता

    सभी कार्यदिवसों में

    क्लैट 2027 परीक्षा दिवस के निर्देश (CLAT 2027 Exam Day Instructions)

    क्लैट 2027 एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग टाइम, घंटी बजने का समय और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

    परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा:

    • परीक्षा केंद्र पर क्लैट 2027 एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र (Valid ID Proof) साथ लेकर जाएं।

    • परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

    • दोपहर 2:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    • परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने के बाद उम्मीदवारों को आवंटित सीट पर ही बैठना होगा।

    • परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    • मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नोट्स, किताबें और संदर्भ सामग्री जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं।

    • परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित गतिविधि की जानकारी तुरंत निरीक्षक (Invigilator) को दें।

    • प्रश्न पुस्तिका (Question Booklet) में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    • उत्तर अंकित करने के लिए केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करें।

    • किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर क्लैट परीक्षा देना आपराधिक अपराध माना जाएगा।

    • परीक्षा समाप्त होने के बाद ही उम्मीदवार परीक्षा कक्ष से बाहर जा सकेंगे।

    • परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं है।

    School of Law, Jain University, Bangalore

    NAAC A++ Approved | Curriculum Aligned with BCI & UGC

    Woxsen University, Hyderabad

    UG Scholar's Round Deadline: 1st Dec'26 | PG Early Decision Round Deadline: 24th Dec'26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    क्लैट 2027 परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। यह परीक्षा देशभर के 25 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के 89 शहरों में स्थित लगभग 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

    क्लैट 2027 से संबंधित परीक्षा तिथि, पंजीकरण, पाठ्यक्रम और तैयारी की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित लेख देख सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Sociology XI Part-I
    Via School of International Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CLAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CLAT ?

    Hello Lavina,

    For CLAT 2028 preparation, students should choose an online coaching programme that offers comprehensive study material, regular mock tests, current affairs updates, doubt-solving sessions and expert guidance. Compare course features, faculty experience and student reviews before selecting a coaching programme.

    Hello Miruthula,

    For CLAT PG 2027, you need to focus on the core subjects of your LLB curriculum, particularly the following:

    1. Constitutional Law

    2. Jurisprudence

    3. Administrative Law

    4. Law of Contract

    5. Law of Torts

    6. Family Law

    7. Criminal Law

    8. Property Law

    9. Company Law

    10. Public International Law

    11. Tax Law

    12. Environmental Law

    13. Labour and Industrial

    Hello Student,

    The full form of the CLAT exam is the Common Law Admission Test. You can check the link related to the CLAT exam

    https://law.careers360.com/articles/what-is-clat-full-form-all-about-nlus-entrance-exam

    Hello student,

    CLAT 2027 aspirants can access these monthly current affairs compilations for regular revision. Use these resources to stay updated with important events and topics for CLAT 2027.

    CLAT 2027 Current Affairs - Monthly Compilations


    Particular

    Download PDF

    CLAT Current Affairs- August Month (2026)

    Download PDF

    CLAT Current Affairs-