Careers360 Logo
ask-icon
share
    क्लैट 2027: प्री-बोर्ड परीक्षा छोड़कर क्लैट को दी प्राथमिकता, जानें कैसे जतिन शमनानी ने NUSRL रांची में हासिल
    • लेख
    • क्लैट 2027: प्री-बोर्ड परीक्षा छोड़कर क्लैट को दी प्राथमिकता, जानें कैसे जतिन शमनानी ने NUSRL रांची में हासिल

    क्लैट 2027: प्री-बोर्ड परीक्षा छोड़कर क्लैट को दी प्राथमिकता, जानें कैसे जतिन शमनानी ने NUSRL रांची में हासिल

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 17 Nov 2026, 02:48 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    क्लैट 2026 में जतिन शमनानी ने 119 में से 88.5 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1508 प्राप्त की। वर्तमान में वह नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रहे हैं। जयपुर के रहने वाले जतिन ने कक्षा 12वीं की पढ़ाई के साथ क्लैट की तैयारी की थी। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी छोड़ दीं, ताकि क्लैट पर अधिक ध्यान दे सकें।

    क्लैट 2027: प्री-बोर्ड परीक्षा छोड़कर क्लैट को दी प्राथमिकता, जानें कैसे जतिन शमनानी ने NUSRL रांची में हासिल
    प्री-बोर्ड छोड़ जतिन ने क्लैट को दी प्राथमिकता

    करियर360 (Careers360) के साथ बातचीत में जतिन ने क्लैट 2026 की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह स्कूल, कोचिंग और सेल्फ स्टडी के बीच तालमेल बनाया। साथ ही, उन्होंने क्लैट मॉक टेस्ट (CLAT Mock Test), मॉक एनालिसिस, गलतियों से सीखने और लीगल रीजनिंग (Legal Reasoning) की तैयारी को लेकर भी अपने अनुभव बताए।

    करियर360: आपने एक फ्रेशर के रूप में क्लैट 2026 की तैयारी की थी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा और स्कूल प्रैक्टिकल के साथ आपने अपनी तैयारी कैसे मैनेज की?

    जतिन: सच कहूं तो मैंने बोर्ड परीक्षा की तुलना में क्लैट को प्राथमिकता दी। मेरा स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होता था और कोचिंग की कक्षाएं शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलती थीं। इसके बाद मैं होमवर्क करता था और सवालों का अभ्यास करता था। सोमवार से शनिवार तक मेरी यही दिनचर्या रहती थी। रविवार का दिन आमतौर पर क्लैट मॉक टेस्ट देने और उनका विश्लेषण करने के लिए होता था।

    Amity Law School, Noida

    Experiential Learning through Legal Aid Camps, Lok Adalats, Court Visits, Community Lawyering and regular Moot Court sessions

    School of Law, UPES, Dehradun

    Ranked #18 amongst Institutions in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET

    मैंने प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी छोड़ दी थीं और नवंबर के लगभग आधे महीने तक स्कूल नहीं गया, क्योंकि मैं क्लैट की तैयारी पर गंभीरता से ध्यान देना चाहता था। क्लैट परीक्षा समाप्त होने के बाद मैंने अपना पूरा ध्यान बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर लगा दिया। इसलिए मैंने पूरे साल दोनों परीक्षाओं को एक समान महत्व देने की कोशिश नहीं की। उस समय जो परीक्षा नजदीक होती थी, मैं उसी को प्राथमिकता देता था।

    इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती स्कूल में 75 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखना था, क्योंकि मैं नियमित स्कूल का छात्र था। इसके लिए मैंने रणनीति बनाई कि अक्टूबर से पहले के महीनों में जितना संभव हो सके, स्कूल जाऊं।

    करियर360: क्लैट की तैयारी के लिए आपने कोचिंग ली थी या आपकी तैयारी मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी पर आधारित थी?

    जतिन: हां, मैंने कोचिंग ली थी। सप्ताह के दिनों और शनिवार को मेरी शाम 4 बजे से 7 बजे तक कक्षाएं होती थीं। हालांकि, केवल कोचिंग से तैयारी पूरी नहीं हो सकती थी। इसके लिए मुझे नियमित रूप से पढ़ना, प्रश्नों का अभ्यास करना, मॉक टेस्ट देना और सबसे महत्वपूर्ण अपनी गलतियों का विश्लेषण करना पड़ता था।

    इसलिए मैं कहूंगा कि मेरी तैयारी कोचिंग और सेल्फ स्टडी दोनों का मिश्रण थी।

    करियर360: क्लैट 2026 में आपने 88.5 अंक हासिल किए। क्या मॉक टेस्ट देने की रणनीति या प्रश्न हल करने के तरीके में किसी बदलाव से आपके प्रदर्शन में सुधार हुआ?

    जतिन: मेरे अनुसार सबसे बड़ा बदलाव यह था कि मैंने मॉक टेस्ट को केवल परीक्षा की तरह लेना बंद कर दिया और उन्हें अपनी गलतियों को समझने का माध्यम बनाया।

    हर मॉक टेस्ट के बाद मैं देखता था कि मुझसे कौन-से सवाल गलत हुए, किन प्रश्नों में मेरा समय बर्बाद हुआ और किन सवालों को मुझे हल करने का प्रयास नहीं करना चाहिए था। धीरे-धीरे इससे मेरी एक्यूरेसी (Accuracy) और सही प्रश्नों का चयन करने की क्षमता में सुधार हुआ।

    ऐसा कोई एक खास बदलाव नहीं था, जिसने मेरा प्रदर्शन पूरी तरह बदल दिया। बल्कि लगातार अपनी रणनीति में सुधार करते रहने से मुझे बेहतर परिणाम मिला।

    करियर360: आपको न्यायिक फैसले पढ़ने और कानूनी खबरों पर नजर रखने में रुचि है। क्या इस रुचि से क्लैट की लीगल रीजनिंग की तैयारी में मदद मिली?

    जतिन: इससे निश्चित रूप से कानूनी मुद्दों को समझने में मेरी रुचि विकसित हुई, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि न्यायिक फैसलों की जानकारी होने से सीधे क्लैट लीगल रीजनिंग के सवाल हल करने में मदद मिली।

    क्लैट में मुख्य रूप से दिए गए पैसेज में मौजूद सिद्धांत को समझना और उसे सवाल में दिए गए तथ्यों पर लागू करना होता है। इसलिए मैंने कानून के प्रति अपनी रुचि को क्लैट की वास्तविक तैयारी से अलग रखा और केवल इसी जानकारी के भरोसे परीक्षा की तैयारी नहीं की।

    करियर360: तैयारी के दौरान क्या एनएलयू के सीनियर्स या क्लैट टॉपर्स की सलाह से परीक्षा को लेकर आपका नजरिया बदला?

    जतिन: हां, उनके अनुभवों से मुझे समझ आया कि क्लैट की तैयारी करने का कोई एक सही या आदर्श तरीका नहीं है।

    मैंने उनकी सलाह से विशेष रूप से मॉक टेस्ट के विश्लेषण का महत्व समझा। किसी मॉक टेस्ट में खराब प्रदर्शन का मतलब यह नहीं है कि आपकी तैयारी अच्छी नहीं है। आपको यह समझना चाहिए कि प्रदर्शन खराब क्यों रहा और फिर उस विशेष समस्या को दूर करने पर काम करना चाहिए।

    करियर360: क्लैट में कभी-कभी कोई सेक्शन उम्मीद से ज्यादा कठिन हो सकता है। जब आपका मॉक टेस्ट अच्छा नहीं जाता था, तो आप कैसे पता लगाते थे कि समस्या आपकी तैयारी में थी या पेपर हल करने के तरीके में?

    जतिन: मैं अपनी गलतियों को दोबारा देखता था और हर गलती के पीछे की वजह समझने की कोशिश करता था। यहां तक कि जिन सवालों के जवाब मैंने सही दिए होते थे, उनका भी विश्लेषण करता था। मैं यह समझना चाहता था कि किसी सवाल को लेकर मेरी सोच और उत्तर के पीछे लेखक का तर्क एक-दूसरे से कितना अलग या समान था।

    अगर मुझे किसी सवाल से जुड़ी अवधारणा (Concept) की जानकारी नहीं होती थी, तो मैं इसे अपनी तैयारी की कमी मानता था। लेकिन अगर मुझे अवधारणा पता होती थी और जल्दबाजी, सवाल गलत पढ़ने या किसी प्रश्न पर ज्यादा समय खर्च करने के कारण जवाब गलत हो जाता था, तो मैं इसे अपनी रणनीति से जुड़ी समस्या मानता था।

    इससे मुझे हर खराब मॉक टेस्ट के बाद बिना वजह ज्यादा पढ़ाई करने के बजाय वास्तविक समस्या पर काम करने में मदद मिली।

    करियर360: अब जब आपने एनयूएसआरएल में पढ़ाई शुरू कर दी है, तो लॉ स्कूल को लेकर ऐसी कौन-सी बात है जो क्लैट की तैयारी के दौरान आपकी अपेक्षा से अलग रही?

    जतिन: लॉ स्कूल ने मुझे कानून के अलग-अलग क्षेत्रों को जानने और समझने के लिए एक नया माहौल दिया है। मेरी रुचि संवैधानिक कानून (Constitutional Law), कॉन्ट्रैक्ट्स (Contracts) और आपराधिक कानून (Criminal Law) में है।

    मैं पढ़ाई के साथ मूटिंग (Mooting), कानूनी शोध (Legal Research) और प्रकाशन (Publications) जैसी गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए उत्साहित हूं।

    करियर360: क्लैट 2027 की तैयारी कर रहे ऐसे अभ्यर्थियों को आप क्या सलाह देना चाहेंगे, जो किसी अच्छी कोचिंग के बिना परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं?

    जतिन: कोचिंग नहीं लेने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप दूसरे अभ्यर्थियों से पीछे हैं।

    आपके पास अच्छी स्टडी मटेरियल होनी चाहिए, नियमित रूप से क्लैट मॉक टेस्ट देने चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण उनका सही तरीके से विश्लेषण करना चाहिए। केवल अपना स्कोर देखकर अगले मॉक टेस्ट की तैयारी शुरू न करें।

    इसके अलावा, किसी दूसरे अभ्यर्थी का टाइमटेबल देखकर उसकी नकल न करें। अपनी क्षमता के अनुसार ऐसा रूटीन बनाएं, जिसे आप लगातार फॉलो कर सकें। क्योंकि पढ़ाई के बहुत ज्यादा घंटे देने से अधिक जरूरी निरंतरता बनाए रखना है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Sociology XI Part-I
    Via School of International Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CLAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CLAT ?

    Hello Miruthula,

    For CLAT PG 2027, you need to focus on the core subjects of your LLB curriculum, particularly the following:

    1. Constitutional Law

    2. Jurisprudence

    3. Administrative Law

    4. Law of Contract

    5. Law of Torts

    6. Family Law

    7. Criminal Law

    8. Property Law

    9. Company Law

    10. Public International Law

    11. Tax Law

    12. Environmental Law

    13. Labour and Industrial

    Hello Student,

    The full form of the CLAT exam is the Common Law Admission Test. You can check the link related to the CLAT exam

    https://law.careers360.com/articles/what-is-clat-full-form-all-about-nlus-entrance-exam

    Hello student,

    CLAT 2027 aspirants can access these monthly current affairs compilations for regular revision. Use these resources to stay updated with important events and topics for CLAT 2027.

    CLAT 2027 Current Affairs - Monthly Compilations


    Particular

    Download PDF

    CLAT Current Affairs- August Month (2026)

    Download PDF

    CLAT Current Affairs-

    If you have only two months, use a highly structured plan: daily current affairs, English reading, legal reasoning practice, logical reasoning sets, basic quantitative practice and regular full-length mocks. Spend as much time analysing incorrect questions as taking the mock itself. Consistency during these two months can make a substantial