Careers360 Logo
ask-icon
share
    क्लैट स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज (Best Private Law Colleges in India accepting CLAT Score)
    • लेख
    • क्लैट स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज (Best Private Law Colleges in India accepting CLAT Score)

    क्लैट स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज (Best Private Law Colleges in India accepting CLAT Score)

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 08 Dec 2024, 11:30 AM IST

    क्लैट स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज (Best Private Law Colleges in India accepting CLAT) - नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) में एडमिशन के लिए लॉ की पढ़ाई कर कॅरियर बनाने के इच्छुक छात्र कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) देते हैं। करीब 4600 सीटों के लिए 50 हजार से अधिक स्टूडेंट क्लैट में शामिल होते हैं। क्लैट क्लीयर करने के बाद भी थोड़ा कम स्कोर होने से हजारों स्टूडेंट एनएलयू में एडमिशन से वंचित हो जाते है। इनमें से सैकड़ों स्टूडेंट क्लैट स्वीकार करने वाले दूसरे कॉलेजों की जानकारी के अभाव में करंट सेशन में एडमिशन नहीं ले पाते। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए यह लेख काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। एनएलयू में उच्च प्रतिस्पर्धा के कारण, छात्र कानूनी शिक्षा हासिल करने के लिए क्लैट स्कोर (CLAT score in hindi) स्वीकार करने वाले निजी लॉ कॉलेजों पर भी विचार कर सकते हैं। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test) 1 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।
    क्लैट 2025 एग्जाम एनालिसिस | क्लैट प्रश्न पत्र | क्लैट आंसर की 2025 | क्लैट कटऑफ 2025

    क्लैट स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज (Best Private Law Colleges in India accepting CLAT Score)
    क्लैट स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज

    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज एकमात्र ऐसे लॉ कॉलेज नहीं हैं जिनमें कोई भी व्यक्ति कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के माध्यम से एडमिशन ले सकता है। लगभग 60 से अधिक निजी कॉलेज हैं जो क्लैट स्कोर (CLAT score in hindi) स्वीकार करते हैं। जानकारी के मुताबिक क्लैट 2024 के लिए करीब 52000 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। हालांकि, क्लैट सीटों की संख्या के अनुसार एनएलयू केवल यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए लगभग 4600 सीटों की पेशकश करते हैं। क्लैट उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से ऐसे कॉलेजों के बारे में जान सकते हैं जो लॉ कोर्स में एडमिशन के लिए क्लैट स्कोर को स्वीकार करते हैं।

    क्लैट प्राइवेट लॉ कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एनएलयू संबद्ध कॉलेज के लिए कई प्राइवेट लॉ कॉलेज एनएलयू के कंसोर्टियम के साथ गठजोड़ कर रहे हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से, एनएलयू द्वारा प्रतिभागी कॉलेजों के साथ उपस्थित उम्मीदवारों के क्लैट स्कोर साझा किया जाता है। प्राइवेट लॉ कॉलेज इन अंकों के आधार पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया संचालित करते हैं।

    School of Law, UPES, Dehradun

    Ranked #18 amongst Institutions in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET

    Woxsen University, Hyderabad

    Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA

    क्लैट से संबंधित लेख पढें -

    क्लैट पात्रता मानदंड (CLAT Eligibility Criteria in hindi)

    कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यूजी और क्लैट पीजी के माध्यम से, उम्मीदवारों को प्रतिभागी एनएलयू (participating NLUs) के 5-वर्षीय एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। 5-वर्षीय एलएलबी: 5-वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम में नामांकन के लिए, उम्मीदवारों को 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। एनएलयू के कंसोर्टियम ने सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 45% और एससी/एसटी वर्ग के लिए 40% निर्धारित किया है।

    एलएलएम : एलएलएम कार्यक्रम में नामांकन के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 3 वर्षीय या 5 वर्षीय एलएलबी डिग्री है। एलएलएम के लिए निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 50% और एससी/एसटी वर्ग के लिए 45% है।

    क्लैट निजी कॉलेजों की फीस (CLAT Private Colleges Fees in hindi)

    क्लैट स्कोर स्वीकार करने वाले निजी लॉ कॉलेजों की फीस सभी लॉ संस्थानों में अलग-अलग होती है। आम तौर पर, शुल्क सीमा 4.50 लाख से 20 लाख रुपये के बीच है। हालांकि, कुछ कॉलेज जैसे बिट्स लॉ स्कूल 33 लाख रुपये तक का शुल्क लेते हैं।

    क्लैट स्कोर स्वीकार करने वाले टॉप-10 प्राइवेट कॉलेज (Top 10 Private Colleges Accepting CLAT Scores)

    क्लैट स्वीकार करने वाले कॉलेज का नाम

    शहर

    फीस (रुपये में)

    जीआईटीएएम स्कूल ऑफ लॉ (GITAM School of Law)

    विशाखापतनम

    7.29 लाख


    आईएफआईएम लॉ स्कूल (IFIM Law School)

    बेंगलुरु

    10.35 लाख

    इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (Indore Institute of Law)

    इंदौर

    10.93 लाख

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University)

    फगवाड़ा

    12 लाख

    निरमा यूनिवर्सिटी (Nirma University)

    अहमदाबाद

    15.41 लाख

    शोभित यूनिवर्सिटी (Shobhit University)

    मेरठ

    4.50 लाख

    एलायंस स्कूल ऑफ लॉ (Alliance School of Law)

    बैंगलोर

    15 लाख

    बिट्स लॉ स्कूल (BITS Law School)

    मुंबई

    33.75 लाख

    एनएमआईएमएस (NMIMS)

    बैंगलोर

    8 लाख

    बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय ( Babu Banarasi Das University)

    लखनऊ

    4 लाख

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Sociology XI Part-I
    Via School of International Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CLAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CLAT ?

    Hello student,

    CLAT 2027 aspirants can access these monthly current affairs compilations for regular revision. Use these resources to stay updated with important events and topics for CLAT 2027.

    CLAT 2027 Current Affairs - Monthly Compilations


    Particular

    Download PDF

    CLAT Current Affairs- August Month (2026)

    Download PDF

    CLAT Current Affairs-

    If you have only two months, use a highly structured plan: daily current affairs, English reading, legal reasoning practice, logical reasoning sets, basic quantitative practice and regular full-length mocks. Spend as much time analysing incorrect questions as taking the mock itself. Consistency during these two months can make a substantial

    For CLAT 2027 UG, candidates need to have passed Class 12/equivalent with at least 45% marks, or 40% for SC/ST/PwD candidates.

    In your situation, having an RT in an additional subject but subsequently passing the required qualification through an improvement examination does not automatically make you ineligible. However, the important