Careers360 Logo
ask-icon
share
    एआईबीई फुल फॉर्म (AIBE Full Form in Hindi): पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, CoP और इतिहास
    • लेख
    • एआईबीई फुल फॉर्म (AIBE Full Form in Hindi): पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, CoP और इतिहास

    एआईबीई फुल फॉर्म (AIBE Full Form in Hindi): पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, CoP और इतिहास

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Mithilesh KumarUpdated on 22 Sep 2026, 04:52 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एआईबीई फुल फॉर्म (AIBE Full Form in Hindi) : एआईबीई का फुल फॉर्म ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (All India Bar Examination) है। यह भारत में कानून की प्रैक्टिस करने के इच्छुक लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) 2026 सत्र के लिए AIBE 22 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित करेगा।

    This Story also Contains

    1. AIBE फुल फॉर्म - मुख्य बातें
    2. एआईबीई परीक्षा क्या है - संक्षिप्त इतिहास
    3. एआईबीई परीक्षा - बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) क्या है?
    4. एआईबीई परीक्षा पात्रता मानदंड
    5. एआईबीई परीक्षा सिलेबस
    6. एआईबीई परीक्षा पैटर्न 2026
    7. एआईबीई 22 CoP
    एआईबीई फुल फॉर्म (AIBE Full Form in Hindi): पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, CoP और इतिहास
    एआईबीई फुल फॉर्म (AIBE Full Form in Hindi): पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, CoP और इतिहास

    AIBE 22 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह एक पेन-पेपर आधारित परीक्षा है, जिसे देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अब एआईबीई परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा। परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किए जाते हैं।

    जो उम्मीदवार एआईबीई 22 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हैं, वे एआईबीई सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (Certificate of Practice - CoP) प्राप्त करने के पात्र होते हैं। यह एक अनिवार्य प्रमाणपत्र/दस्तावेज है, जो उम्मीदवारों को भारत में कानून की प्रैक्टिस करने की अनुमति देता है।

    AIBE फुल फॉर्म - मुख्य बातें

    विवरण

    जानकारी

    AIBE का फुल फॉर्म

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (All India Bar Examination)

    संक्षिप्त नाम

    AIBE

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटे 30 मिनट

    परीक्षा का प्रकार

    प्रमाणन आधारित परीक्षा

    आयोजन संस्था

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI)

    परीक्षा आयोजित होने की आवृत्ति

    वर्ष में दो बार

    आधिकारिक वेबसाइट

    allindiabarexamination.com


    एआईबीई परीक्षा क्या है - संक्षिप्त इतिहास

    ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 30 अप्रैल 2010 को मंजूरी दी थी। यह तय किया गया था कि शैक्षणिक वर्ष 2009-10 के बाद स्नातक करने वाले उम्मीदवार एआईबीई परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार एडवोकेट्स एक्ट, 1961 की धारा 24 के तहत अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराने के बाद ही एआईबीई परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    इस परीक्षा का उद्देश्य उन उम्मीदवारों के कानून के बुनियादी ज्ञान का आकलन करना है, जो कानून को अपने करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं। एआईबीई परीक्षा भारत के 50 शहरों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाती है।


    एआईबीई परीक्षा - बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) क्या है?

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) संसद द्वारा एडवोकेट्स एक्ट, 1961 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है। BCI भारत में कानूनी शिक्षा प्रदान करने वाले विश्वविद्यालयों और संस्थानों को मान्यता देने वाली प्रमुख संस्था है। एआईबीई XXII (22) परीक्षा का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें :

    एआईबीई परीक्षा पात्रता मानदंड

    एआईबीई परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। एआईबीई 22 (XXII) पात्रता मानदंड 2026 का विवरण नीचे दिया गया है:

    एआईबीई 22 (XXII) पात्रता मानदंड 2026

    विवरण

    जानकारी

    शैक्षणिक योग्यता

    उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास 3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय LLB डिग्री हो सकती है।

    आयु सीमा

    कोई आयु सीमा नहीं

    ये भी पढ़ें :

    बीए एलएलबी सिलेबस एवं विषय 2026-27 - प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विषय एवं पाठ्यक्रम

    एआईबीई परीक्षा सिलेबस

    एआईबीई सिलेबस में कानून से जुड़े कुल 19 विषय शामिल हैं। हर वर्ष एआईबीई का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किया जाता है। एआईबीई 2026 के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एआईबीई सिलेबस में कुल 100 प्रश्न होते हैं और प्रत्येक विषय से कम से कम दो प्रश्न पूछे जाते हैं। एआईबीई 22 सिलेबस 2026 का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:

    एआईबीई 22 सिलेबस 2026

    क्रम संख्या

    विषय

    प्रश्नों की संख्या

    1

    संवैधानिक कानून (Constitutional Law)

    10

    2

    I.P.C. (भारतीय दंड संहिता)

    8

    3

    Cr. P.C. (दंड प्रक्रिया संहिता)

    10

    4

    C.P.C. (सिविल प्रक्रिया संहिता)

    10

    5

    साक्ष्य अधिनियम (Evidence Act)

    8

    6

    वैकल्पिक विवाद निवारण, जिसमें मध्यस्थता अधिनियम शामिल है

    4

    7

    पारिवारिक कानून (Family Law)

    8

    8

    जनहित याचिका (Public Interest Litigation)

    4

    9

    प्रशासनिक कानून (Administrative Law)

    3

    10

    व्यावसायिक नैतिकता और BCI नियमों के तहत व्यावसायिक कदाचार के मामले

    4

    11

    कंपनी कानून (Company Law)

    2

    12

    पर्यावरण कानून (Environmental Law)

    2

    13

    साइबर कानून (Cyber Law)

    2

    14

    श्रम और औद्योगिक कानून

    4

    15

    अपकृत्य कानून, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम और उपभोक्ता संरक्षण कानून शामिल हैं

    5

    16

    कराधान से संबंधित कानून

    4

    17

    अनुबंध कानून, विशिष्ट राहत, संपत्ति कानून और परक्राम्य लिखत अधिनियम

    8

    18

    भूमि अधिग्रहण अधिनियम

    2

    19

    बौद्धिक संपदा कानून

    2

    कुल


    100

    ये भी पढ़ें :

    KCC ITM | Law Admissions 2026

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    ICFAI University Sikkim Law Admissions 2026

    Approved by BCI

    एआईबीई परीक्षा पैटर्न 2026

    एआईबीई परीक्षा पैटर्न में परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे प्रश्नों की संख्या, प्रश्नों का प्रकार, परीक्षा का माध्यम, अवधि और मार्किंग स्कीम आदि शामिल होते हैं। एआईबीई 22 परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी।

    एआईबीई परीक्षा पैटर्न

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का प्रकार

    प्रमाणन आधारित

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    परीक्षा की अवधि

    3 घंटे 30 मिनट

    कुल प्रश्न

    100

    नकारात्मक अंकन

    नहीं

    कुल अंक

    100

    ये भी पढ़ें :

    AIBE Question Paper with Solutions
    Get a structured AIBE Question Paper, detailed answer key, and step-by-step explanations for every question.
    Download Now

    एआईबीई 22 CoP

    एआईबीई 22 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (CoP) प्रदान किया जाएगा। भारत में कानून की प्रैक्टिस करने के लिए एआईबीई CoP अनिवार्य है। योग्य उम्मीदवार अपना एआईबीई 2026 CoP संबंधित स्टेट बार काउंसिल से प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी देखें:

    TopRankers Judiciary Exam Prep

    Register for Judiciary Exam Preparation from TopRankers.

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एआईबीई 22 (XXII) परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    एआईबीई 22 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

    Q: एआईबीई का फुल फॉर्म क्या है?
    A:

    एआईबीई का फुल फॉर्म ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (All India Bar Examination) है।

    Q: एआईबीई में कितने प्रयास करने की अनुमति है?
    A:

    एआईबीई परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार के प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उम्मीदवार परीक्षा में सफल होने तक कई बार प्रयास कर सकते हैं।

    Q: भारत में एआईबीई परीक्षा कौन आयोजित करता है?
    A:

    एआईबीई परीक्षा का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा किया जाता है।

    Q: एआईबीई परीक्षा साल में कितनी बार आयोजित की जाती है?
    A:

    एआईबीई परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Consumer Psychology
    Via Indian Institute of Technology Guwahati
    Sociology XI Part-I
    Via School of International Studies, Jawaharlal Nehru University, New Delhi
    Counselling Psychology
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to AIBE

    On Question asked by student community

    Have a question related to AIBE ?

    Hello Student,

    You can access the AIBE previous year question papers in Hindi by clicking on the relevant link given below.

    https://law.careers360.com/hi/articles/aibe-previous-year-question-papers


    Hey there,

    No. If you are currently in the 5th semester of a 3-year LL.B., you generally cannot register for AIBE yet.

    Under the current BCI rules, a 3-year LL.B. student must be in the final semester (6th semester) and have no backlogs from previous semesters to register for AIBE.

    Hello Dear Student,
    The All India Bar Examination (AIBE) covers 19 major legal subjects, carrying a high-weightage focus on Constitutional Law (8–12 questions) and Family Law including Hindu and Muslim law (6–8 questions)

    You can check, find and access more information here:

    Hello Dear Student,


    Could you provide more information so that i could help you further!