School of Law, UPES, Dehradun
Ranked #18 amongst Institutions in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET
एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 कब आएगा? (aibe 19 result 2024 kab aayega) - बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल, 2025 को एआईबीई 19 रिजल्ट रीचेकिंग विंडो खोल दिया। उम्मीदवार 10 अप्रैल, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से अपनी ओएमआर शीट रीचेक करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपडेटेड रिजल्ट उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। ओएमआर की रिचेकिंग के लिए 500 रुपए का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। अखिल भारतीय बार परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट दिया जाएगा। बीसीआई ने एआईबीई 19 का आयोजन 22 दिसंबर, 2024 को किया था।
This Story also Contains
बीसीआई द्वारा एआईबीई 19 रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया। बीसीआई ने एआईबीई 19 रिजल्ट को 20 मार्च को जारी करने का लक्ष्य रखा था लेकिन शेड्यूल में कुछ बदलाव की वजह से अब रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com से एआईबीई रिजल्ट 2024-25 डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उठाई गई सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, बीसीआई ने एआईबीई 19 फाइनल आंसर की 2024 जारी की है। इस लेख में भी आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है।
एआईबीई 19 रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक
एआईबीई 19 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने का सीधा लिंक
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 22 दिसंबर, 2024 को एआईबीई 19 का आयोजन किया। अखिल भारतीय बार परीक्षा के नतीजों में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (CoP) से सम्मानित किया जाएगा। बीसीआई ने एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की (AIBE XIX provisional answer key in hindi) 28 दिसंबर 2024 को जारी किया। उम्मीदवार 10 जनवरी 2025 तक एआईबीई प्रोविज़नल आंसर की को चुनौती दे सकते थे।
Ranked #18 amongst Institutions in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद प्रकाशित एआईबीई अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार एआईबीई परीक्षा रिजल्ट तैयार किया जाएगा। जो अभ्यर्थी अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण होंगे, उन्हें वकील के रूप में प्रैक्टिस करने और अदालत में मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी जाती है। बीसीआई साल में एक या दो बार एआईबीई परीक्षा आयोजित करता है। एआईबीई पासिंग मार्क्स सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45% और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 40% अंक होता हैं।एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 कब आएगा? (aibe 19 result 2024 kab aayega) इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पूरा लेख पढ़ें, जिसमें एआईबीई रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण, क्वालीफाइंग कट-ऑफ और अन्य जानकारी दी गई है।
एआईबीई 19 परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
जो उम्मीदवार एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 कब आएगा? (aibe 19 result 2024 kab aayega) यह ढूंढ रहे हैं, उन्हें बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई 19 रिजल्ट (Aibe 19 result in hindi date) परीक्षा के लगभग दो महीने बाद घोषित करता है। एआईबीई 19 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एआईबीई रिजल्ट 2024-25 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं :
विवरण | तिथियां (जारी) |
एआईबीई 19 परीक्षा तिथि | 22 दिसंबर 2024 |
एआईबीई 19 प्रोविजनल आंसर की | 28 दिसंबर 2024 |
एआईबीई आंसर की के लिए आपत्ति विंडो | 30 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक |
एआईबीई 19 अंतिम आंसर की | 6 मार्च 2025 |
एआईबीई 19 रिजल्ट डेट | 21 मार्च 2025 जारी |
एआईबीई 19 ओएमआर शीट रीचेकिंग विंडो | 1 से 10 अप्रैल 2025 |
उम्मीदवार एआईबीई 19 रिजल्ट एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन देख सकेंगे। अखिल भारतीय बार परीक्षा रिजल्ट की जांच करने के चरण नीचे दिए गए हैं। एआईबीई 19 रिजल्ट लॉगिन (AIBE 19 Result login in hindi) की जानकारी नीचे दी गई है।
आधिकारिक वेबसाइट https://www.allindiabarexamination.com पर जाएं।
एआईबीई 19 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।

लॉग इन करने के बाद रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
एआईबीई 19 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

एआईबीई 19 के रिजल्ट (AIBE 19 Result 2024 PDF in hindi) में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे जैसा कि ऊपर दिए गए एआईबीई रिजल्ट नमूने से स्पष्ट है।
उम्मीदवार का नाम
नामांकन संख्या
रिजल्ट की स्थिति
पिता/पति का नाम
रोल नंबर
फोटो
हस्ताक्षर
बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई 2024 का रिजल्ट 21 मार्च 2025 को घोषित किया गया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रौल नंबर और जन्मतिथि के साथ अपने लॉगिन का उपयोग करके एआईबीई 19 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
विषय | विवरण |
एआईबीई 19 परीक्षा तिथियां | 22 दिसंबर 2024 |
एआईबीई 19 रिजल्ट अपेक्षित दिनांक 2024 | 21 मार्च 2025 (जारी) |
पिछले वर्षों के लिए एआईबीई रिजल्ट जारी करने की तारीख की जानकारी नीचे दी गई है। नीचे दी गई तालिका में दी गई जानकारी की मदद से उम्मीदवार एआईबीई 19 रिजल्ट 2024 की अपेक्षित रिलीज तिथि की भविष्यवाणी कर सकते हैं।
परीक्षा | एआईबीई परीक्षा तिथियां | एआईबीई रिजल्ट डेट | परीक्षा और परिणाम तिथि के बीच का अंतर | |
एआईबीई 19 परीक्षा | 22 दिसंबर 2024 |
| ||
एआईबीई 18 परीक्षा | 10 दिसंबर 2023 | 26 मार्च 2024 | 3 महीने और 16 दिन | |
एआईबीई 17 परीक्षा | 5 फरवरी 2023 | 30 मई 2023 | 3 महीने और 25 दिन | |
एआईबीई 16 परीक्षा | 31 अक्टूबर 2021 | 3 फरवरी 2022 | 3 महीने और 3 दिन | |
एआईबीई 15 परीक्षा | 24 जनवरी, 2021 | 30 मार्च, 2021 | 2 महीने और 6 दिन | |
एआईबीई 14 परीक्षा | 15 सितम्बर, 2019 | 22 नवम्बर, 2019 | 2 महीने और 7 दिन |
एआईबीई 2024 रिजल्ट घोषित करने के बाद बीसीआई उम्मीदवारों को ओएमआर शीट की दोबारा जांच के लिए आवेदन करने की अनुमति देने के लिए एक विंडो भी खोलेगा। जो उम्मीदवार अपने रिजल्ट की दोबारा जांच कराना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को 200 रुपये का रीचेकिंग शुल्क भी देना होगा। ओएमआर शीट की दोबारा जांच करने के बाद अपडेटेड एआईबीई 19 रिजल्ट उम्मीदवारों को उनके ईमेल पर सूचित किया जाएगा। एआईबीई 19 रिजल्ट (AIBE 19 Result 2024 in hindi) की दोबारा जांच के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन जमा किया जा सकता है और दोबारा जांच शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि AIBE एग्जाम क्लियर करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? तो आपको एआईबीई कटऑफ की जानकारी होनी चाहिए। एबाईबीई कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए जाते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ऑल इंडिया बार परीक्षा एक योग्यता परीक्षा है। प्रत्येक उम्मीदवार जो एआईबीई कट ऑफ 2024-25 से ऊपर अंक प्राप्त करता है यह माना जाएगा कि उसने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। पिछले साल संशोधित एआईबीई कटऑफ के अनुसार, एआईबीई में योग्यता अंक सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45% और एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 40% है।
वर्ग | कटऑफ प्रतिशत | कटऑफ अंक | एआईबीई 19 कटऑप्ऊ |
सामान्य/ओबीसी | 45% | 45 अंक | 93 में से 42 अंक |
एससी/एसटी | 40% | 40 अंक | 93 में से 37 अंक |
एआईबीई परीक्षा रिजल्ट एआईबीई 19 फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एआईबीई 19 की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार करने के बाद बीसीआई कुछ प्रश्नों को वापस ले सकता है। यदि प्रश्न वापस ले लिए जाते हैं, तो एआईबीई 19 में कुल अंक कम हो जाएंगे, जिससे परीक्षा पास करने के लिए एआईबीई कट ऑफ अंकों में कमी आएगी। इसलिए उम्मीदवारों को एआईबीई अंकन योजना का पालन करते हुए अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग करके अपने अंकों की गणना करनी चाहिए।
विवरण | विवरण |
प्रश्नों की संख्या | 100 |
प्रति प्रश्न अंक | प्रति प्रश्न 1 अंक |
एआईबीई में कुल अंक 19 | 100 अंक |
नकारात्मक अंकन | कोई नकारात्मक अंकन नहीं |
पिछले सत्र के लिए उपलब्ध एआईबीई रिजल्ट आंकड़े नीचे दिए गए हैं। डेटा में उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में पंजीकृत, उपस्थित, उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या शामिल है।
विवरण | विवरण |
पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या | 1,48,781 |
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या | 1,44,014 |
अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या | 4767 |
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या | 69646 |
अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या | 74368 |
एआईबीई सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) उन उम्मीदवारों को प्रदान किया जाता है जो अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) पास करते हैं। प्रैक्टिस सर्टिफिकेट में उम्मीदवार का नाम, नामांकन संख्या, नामांकन तिथि और अन्य संबंधित जानकारी जैसे विवरण शामिल होते हैं। एआईबीई सीओपी एक अनिवार्य दस्तावेज है जिसे प्रत्येक वकील को भारत की अदालतों में कानून का अभ्यास करने के लिए प्राप्त करना होता है। बीसीआई आधिकारिक वेबसाइट पर एआईबीई 19 सीओपी डाउनलोड जारी करेगा। एआईबीई प्रमाणपत्र डाउनलोड पीडीएफ लिंक एंड्रॉइड और आईओएस फोन पर एआईबीईस्कोप (AIBESCOPE) ऐप पर उपलब्ध होगा। एआईबीई एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो भारत में कानून का अभ्यास करने के इच्छुक वकीलों की क्षमता की जांच करने के लिए आयोजित की जाती है।
ऐसे अधिवक्ता जिन्होंने नामांकन कराया था लेकिन जिनका नाम गैर-अभ्यासरत अधिवक्ताओं की सूची में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील)।
वरिष्ठ वकील
बीसीआई द्वारा आयोजित एआईबीई परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना किसी भी अभ्यर्थी को अभ्यास करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया एआईबीई परीक्षा का तरीका और प्रारूप निर्धारित करेगी।
एआईबीई परीक्षा में असफल उम्मीदवार जितनी बार चाहे उतनी बार परीक्षा दे सकता है।
सीओपी भारतीय बार काउंसिल के अध्यक्ष के हस्ताक्षर से बीसीआई द्वारा जारी किया जाएगा।
एआईबीई परीक्षा में उपस्थित होने के प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। जो उम्मीदवार एआईबीई रिजल्ट में कट ऑफ अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, वे अगले सत्र में फिर से परीक्षा दे सकते हैं। अब उम्मीदवारों को एआईबीई आवेदन पत्र जमा करने से पहले राज्य बार काउंसिल के साथ पंजीकरण कराना अनिवार्य है। एक बार जब कोई उम्मीदवार राज्य बार काउंसिल के साथ पंजीकरण करा लेता है, तो वह पंजीकरण कितनी भी बार एआईबीई परीक्षा में बैठने के लिए मान्य होगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एआईबीई 19 का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया।
एआईबीई 19 रिजल्ट (Aibe 19 result in hindi pdf) 21 मार्च को जारी किया गया। एआईबीई 19 रिजल्ट जारी होने का समय और तिथि (Aibe 19 result in hindi time) बीआईए की ओर से जारी किया गया।
एआईबीई परीक्षा में प्रयास कोई सीमा निर्धारित नहीं है। जब तक आप एआईबीई परीक्षा के लिए योग्यता मानदंड को पूरा करते हैं, आप एआईबीई परीक्षा में शामिल हाे सकते हैं।
एआईबीई परीक्षा भारत की अदालतों में लॉ प्रैक्टिस करने वाले कानून स्नातकों के लिए जरूरी परीक्षा है। एआईबीई उत्तीर्ण उम्मीदवार ही कानून की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
अगर कोई एआईबीई परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसे प्रैक्टिस सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। हालाँकि, उम्मीदवार अगले सत्र में फिर से परीक्षा दे सकता है।
एआईबीई में उत्तीर्ण अंक सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 45% और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 40% है।
उम्मीदवार एआईबीई 19 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://www.allindiabarexamination.com पर देख सकते हैं।
On Question asked by student community
Hello Student,
You can access the AIBE previous year question papers in Hindi by clicking on the relevant link given below.
https://law.careers360.com/hi/articles/aibe-previous-year-question-papers
Hey there,
No. If you are currently in the 5th semester of a 3-year LL.B., you generally cannot register for AIBE yet.
Under the current BCI rules, a 3-year LL.B. student must be in the final semester (6th semester) and have no backlogs from previous semesters to register for AIBE.
Hello Dear Student,
The All India Bar Examination (AIBE) covers 19 major legal subjects, carrying a high-weightage focus on Constitutional Law (8–12 questions) and Family Law including Hindu and Muslim law (6–8 questions)
You can check, find and access more information here:
Hello Dear Student,
Could you provide more information so that i could help you further!
Hello Venkataharanadh
Please check the link given below for the answer key:
https://law.careers360.com/articles/aibe-answer-key
Hope it helps.
Ranked #18 amongst Institutions in India by NIRF | Get Upto 100% Scholarships | Spot Admissions via CUET
Scholars’ Round Deadline: 14th Nov’26 | Earn upto 50% merit Scholarship + 10% for top performers | EFMD Accredited | AACSB (USA) & AMDISA Member | Highest CTC 28 LPA
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF
Law Admissions Open 2026 | #2nd in India by The World University Rankings for Innovation | 200+ Collaborations | 700+ Industry Recruiters
Law Application Open 2027 | International Students from 30 countries | Merit-Based Scholarship worth Rs. 50 Crores | 100,000+ Alumni Globally.